Friday, July 26, 2024
Business

पेट्रोल पंप कैसे खोलें ? कितना खर्चा होगा और कैसे मिलेगा लाइसेंस, जानिए सबकुछ..

डेस्क : आज के दौर में पेट्रोल पंप का बिसनेस करना अधिकतर लोगों की ख्वाहिश है। देश में बढ़ रहे गाडियों की बढ़ती संख्या से फ्यूल स्टेशन का बिजनेस काफ़ी आगे जा रहा है। मौजूदा समय में पेट्रोल और डीजल की कीमत में लगातार बढ़ोतरी हो रही है जो अपने रिकॉर्ड स्तर को चूम रही है। बावजूद इसके गाड़ियों का चलना कम नहीं हो रहा है। अब इसका सीधा मतलब है कि गाड़ियां डीजल पेट्रोल के बिना तो चलेंगे नहीं। अब अगर इसे आप भी खोलने की सोच रहे हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए है। लेकिन इसे खोलने के लिए कई सारे प्रोसेस होते हैं।

देश में पेट्रोल पंप खोलने के लिए लाइसेंस सरकारी से लेकर निजी कंपनियां देती हैं। इनमें इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम, हिंदुस्तान पेट्रोलियम, शैल और एस्सार जैसी कंपनियां शामिल हैं। तेल विक्रेता कंपनियों की तरफ से समाचार पत्रों में आवश्यकता के आधार पर समय समय से डिस्ट्रीब्यूटरशिप के लिए विज्ञापन जारी किया जाता है। इसके लिए योग्य उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिनका चयन उसमें सूचीबद्ध प्रक्रिया के अनुसार किया जाता है। तेल कंपनियां विज्ञापन में बताती हैं कि किस जगह पेट्रोल पंप खोलना है।

जब भी आप के क्षेत्र में पेट्रोल पंप खोलने के लिए विज्ञापन दिए जाते हैं तब आप इसमें आवेदन कर सकते हैं। आवेदन विज्ञापन में दिए गए पते पर करना होता है। पेट्रोल पंप खोलने के लिए लाइसेंस उसी व्यक्ति के नाम पर होंगे जिनकी आयु सीमा 21 वर्ष से 60 वर्ष के बीच में होगी। इसके अलावा आप की शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास होनी चाहिए। आप चाहे तो देश की तेल कंपनियों की वेबसाइट पर जाकर भी आवेदन कर सकते हैं।

इन बातों का रखें खयाल : अगर आप स्टेट और नेशनल हाईवे पर पेट्रोल पंप खोलने की सोच रहे हैं तो आपको इसके लिए कम से कम 12 सौ से 16 सौ वर्ग मीटर तक की जमीन होनी चाहिए। शहरी क्षेत्र में 800 वर्ग मीटर के क्षेत्र में खोला जा सकता है। आपको पेट्रोल पंप खोलने के लिए 15 लाख से ₹30 लाख तक की लागत खर्च करनी पड़ सकती है। जिसमें कंपनी आपको 5 फ़ीसदी रकम वापस करती हैं।

वहीं कृषि की जमीन पर आप पेट्रोल पंप नहीं खोल सकते हैं। अगर आप की जमीन पर कृषि होती है तो आपको उसे गैर कृषि जमीन घोषित करना होगा। इसके अलावा यदि आप जमीन को किराए पर लेते हैं तो आपको जमीन के मालिक से एनओसी यानी कि नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट लेना होगा। जमीन अगर लीज पर ली गई है तो उसका एग्रीमेंट होना चाहिए। आपको बता दें कि पेट्रोल पंप खोलने के लिए आप बैंक से भी लोन ले सकते हैं।

सुमन सौरब

सुमन सौरब thebegusarai.in वेबसाइट में मार्च 2020 से कार्यरत हैं। लगभग 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। बिहार के बेगूसराय जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश- विदेश, शिक्षा, ऑटो, बिजनेस, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। thebegusarai.in पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।