Friday, July 26, 2024
Business

Gold Price Dubai : दुबई में भारत से कितना सस्ता है सोना, जानें- 10 ग्राम गोल्ड का क्या है रेट?

Gold Price in Dubai : भारत में सोना खरीदना शुभ माना जाता है। यही वजह है कि लोग धनतेरस, दिवाली और शादी-ब्याह के मौके पर जमकर सोना खरीदते हैं। इस समय भारत में सोने की कीमत 60 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के आंकड़े को पार कर गई है।

बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि इसमें अभी और बढ़ोतरी हो सकती है। तो आप जानते हैं कि अरव बुलियन के अनुसार, अहमदाबाद में 10 ग्राम सोने की कीमत 62800 रुपये से ऊपर है। आपने यह कई बार सुना होगा कि भारत की तुलना में दुबई में सोना सस्ता है। तो आइये जानते हैं।

दुबई में सोने की कीमत क्या है? (What is the price of gold in Dubai?)

अगर आपको भी लगता है कि दुबई में सोना सस्ता है तो आइए इसकी कीमत जांचते हैं और इसकी तुलना भारत में बिकने वाले सोने की कीमत से भी करते हैं। फिलहाल दुबई में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 54,240 रुपये है। जबकि 22 कैरेट 10 ग्राम सोना 50228 रुपये पर बिक रहा है। भारत में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 62 हजार रुपये तक ज्यादा है। इससे हमे साफ पता चलता है कि भारत में दुबई से महंगा है सोना।

भारत में कितना सोना लाया जा सकता है?

भारत से दुबई जाने वाले लोग सोने के आभूषण (Dubai Gold Price) खरीदते हैं। वे भारत में सोना लाते हैं लेकिन एक बात आपको ध्यान रखनी होगी कि दुबई से भारत में सोना लाने पर एक सीमा है। अगर आप लिमिट से ज्यादा सोना लाते हैं तो आपको टैक्स देना होगा। दुबई से भारत सोना लाने की शुल्क मुक्त सीमा पुरुषों के लिए केवल 20 ग्राम और महिलाओं के लिए 40 ग्राम है। इससे ज्यादा सोना लाने पर आपको भारी टैक्स देना होगा।

Nitesh Kumar Jha

नितेश कुमार झा पिछले 2.5 साल से thebegusarai.in से बतौर Editor के रूप में जुड़े हैं। इन्हें भारतीय राजनीति समेत एंटरटेनमेंट और बिजनेस से जुड़ी खबरों को लिखने में काफी दिलचस्पी है। इससे पहले वह असम से प्रकाशित अखबार दैनिक पूर्वोदय समेत कई मीडिया संस्थानों में काम किया। उनके लेख प्रभात खबर, दैनिक पूर्वोदय, पूर्वांचल प्रहरी और जनसत्ता जैसे अखबारों में भी प्रकाशित हो चुके हैं। अभी नीतेश दिल्ली स्थित जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी से MA मास मीडिया कर रहे हैं।