Saturday, July 27, 2024
Business

आखिर Solar Panel कितने साल में होता है खराब? सर्विसिंग कराने में कितने लगते हैं पैसे? जानिए- सबकुछ….

Solar Panel : केंद्र सरकार द्वारा जनवरी 2024 में पीएम सूर्योदय योजना (PM Suryoday Yojana) की घोषणा कर दी गई थी। इस घोषणा के बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से लौटने के बाद घोषणा की थी। इस योजना के तहत सरकार लगभग 1 करोड़ घरों में सोलर पैनल (Solar Panel) लगाने वाली है। इससे पहले भी कई सारे लोग सोलर पैनल अपने घर में लगवा चुके हैं। केंद्र सरकार के साथ ही राज्य सरकार भी सोलर पैनल लगवाने के लिए सब्सिडी देती है।

सोलर पैनल (Solar Panel) के बारे में तो सभी जानते हैं कि यह सूरज की रोशनी को इस्तेमाल कर बिजली उत्पादन करता है और हमारे घरों में सप्लाई देता है। आजकल हर कोई बिजली बिल बढ़ने के कारण अपने घर की छत पर सोलर पैनल लगवा रहा है। लेकिन अधिकतर लोगों को इस बात की जानकारी नहीं है कि सोलर पैनल (Solar Panel) कितने लंबे समय तक चलता है और कितने साल बाद यह खराब हो जाता है? इसके साथ ही एक बार खराब होने पर सोलर पैनल की सर्विसिंग में कितना खर्चा आता है? लेकिन आज इस आर्टिकल में हम आपको इसकी पूरी जानकारी देने वाले हैं।

केंद्र सरकार की तरफ से मुफ्त बिजली योजना और सोलर पैनल योजना की घोषणा के बाद हर तरफ सोलर पैनल (Solar Panel) लगाने को लेकर चर्चा हो रही है। इस केंद्र सरकार (Central Govt) द्वारा शुरू की गई योजना के तहत एक करोड़ घरों में रूफटॉप सोलर पैनल लगाए जाएंगे।

वहीं आपको बता दें कि, सरकार की तरफ से सोलर पैनल (Solar Panel) लगाने के लिए 60% सब्सिडी दी जा रही है। लेकिन कई लोगों के मन में यह सवाल भी है कि हम कुछ पैसे खर्च करके सोलर पैनल लगवा तो लें, लेकिन इसकी सर्विसिंग में कितना खर्च आएगा और ये कितने साल चलेगा?

सामान्य रूप से एक सोलर पैनल (Solar Panel) की उम्र करीब 20 साल से 25 साल होती है। इसका मतलब है कि आपको सिर्फ एक बार पैसा खर्च करने की जरूरत होगी और आप लगभग 20-25 साल तक मुफ्त बिजली प्राप्त कर सकते है। आजकल कई कंपनियां भी है जो अब सोलर पैनल लगाने के बाद कई साल तक इसकी सर्विसिंग किक गारंटी भी देती है। इसका मतलब एक बार सोलर पैनल लगवाने के बाद इसकी सर्विसिंग के लिए आपको पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है।

Durga Partap

दुर्गा प्रताप पिछले 1 सालों से बतौर Editor में के रूप में thebegusarai.in से जुड़े। इन्हें बिजनेस, ऑटोमोबाइल्स और खेल जगत से जुड़ी खबरे को गहराई से लिखने में काफी दिलचस्पी है। पिछले 5 साल से वह कई समाचार पत्रों और पत्रिकाओं में लगातार योगदान देते रहे हैं। दुर्गा ने MDSU से BCA की पढ़ाई पूरी की है।