Lookalike : सुनील शेट्टी की तरह ही दिखता है उनका फैन – तस्वीर देखकर नहीं होगा विश्वास : देखें Photos

डेस्क : सुनील शेट्टी बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता है, बता दें की सुनील शेट्टी एक समय पर फिल्मों में गजब के एक्शन सीन देते थे। लोग उनकी फाइटिंग सींस के दीवाने हुआ करते थे, बता दें कि इंडस्ट्री में उनकी तरह आज तक कोई कलाकार पैदा नहीं हुआ। लेकिन अब एक शख्स है जिसकी शक्ल हूबहू सुनील शेट्टी से मिलती है।

यह शख्स सुनील शेट्टी की तरह ही दिखता है। इनका नाम शरीफ हिरेमानी है। इस शख्स के लुक्स को देखा जाए तो वह हूबहू सुनील शेट्टी से मेल खाते हैं।

शरीफ हीरेमानी सुनील शेट्टी के बहुत बड़े फैन हैं। शरीफ हीरेमानी के रहने का तौर तरीका बिलकुल सुनील शेट्टी से मैच खाता है। वह अपने आप से ही सुनील शेट्टी की फिल्मों को प्रमोट करते नजर आते हैं।

सुनील शेट्टी कुछ वक्त के लिए फिल्मों से दूर जरूर हो गए थे लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि वह आने वाले समय में आपको एक्टिंग करते नहीं नजर आएंगे। बता दें की सुनील शेट्टी की फिल्म घनी और तड़प आने वाली है। हाल ही में उनकी मुंबई सागा नाम से फिल्म आई थी इतना ही नहीं वह साऊथ की फिल्मों में भी जबरदस्त एक्टिंग करते हैं।