Friday, July 26, 2024
Business

सरकार ने UPI को लेकर BHIM App पर दिया जोर- अब PhonePe और GooglePay की बढ़ी चिंता!

UPI : इस समय सोशल मीडिया पर Paytm पेमेंट बैंक पर RBI के फैसले की खबरें काफी ज्यादा सामने आ रही है। लेकिन Paytm कंपनी ने यह साफ बता दिया है कि उसे UPI पेमेंट करने से नहीं रोका गया है। लेकिन इसके बाद अब सरकार के सामने कई सारी चुनौतियां आ चुकी है। ऐसा इसलिए क्योंकि कई सारे पेमेंट ऐप्स अभी भी उपलब्ध है और इसका सीधा फायदा ग्राहकों को होने वाला है।

कुछ समय पहले सामने आई एक रिपोर्ट के अनुसार अब Google Pay और PhonePe के यूजर्स की संख्या में 15-20% तक का इजाफा हो सकता है। हमारे देश में UPI मार्केट लगातार तेजी से बढ़ोतरी कर रहा है। इसलिए अब सरकार का ज्यादा जोर भारतीय ऐप्स पर रहने वाला है। इस समय भारतीय मार्केट में बहुत सारी ऐप्स मौजूद है, लेकिन इनका इस्तेमाल कम किया जाता है। अगर ऐसा हो जाए तो इससे ‘Make In India’ को भी बल मिलेगा।

इस समय देखा जाए तो सबसे ज्यादा यूजर्स पेमेंट ऐप PhonePe के है और दूसरे नंबर पर Google Pay का नाम आता है। जबकि भारतीय ऐप BHIM UPI इस लिस्ट में काफी नीचे है। यह मामला सरकारी सिस्टम के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। लेकिन अब BHIM UPI के तरफ से कई अलग-अलग ऑफर्स अपने ग्राहकों को दिए जा रहे है। इस ऐप में कई बदलाव भी किए जा रहे है और इसकी मदद से आप पेमेंट भी कर सकते है।

अब BHIM UPI को यूजर फ्रेंडली बनाने के लिए भी कई फैसले लिए जा रहे हैं। हाल ही में एक रिपोर्ट में भी कहा गया है, ‘भारत की तरफ से, अन्य सेक्टर में भी ‘Make In India’ पर जोर दिया जा रहा है। फिनटेक सेक्टर में भी भारतीय कंपनियों का दबदबा बनाने के लिए यह फैसले लिए जा रहे हैं जिससे भारतीय मार्केट में ज्यादा लोगों को काफी फायदा हो सके। अगर आप भी BHIM ऐप का इस्तेमाल करेंगे तो इसके बेनिफिट आपको मिलेंगे।

Durga Partap

दुर्गा प्रताप पिछले 1 सालों से बतौर Editor में के रूप में thebegusarai.in से जुड़े। इन्हें बिजनेस, ऑटोमोबाइल्स और खेल जगत से जुड़ी खबरे को गहराई से लिखने में काफी दिलचस्पी है। पिछले 5 साल से वह कई समाचार पत्रों और पत्रिकाओं में लगातार योगदान देते रहे हैं। दुर्गा ने MDSU से BCA की पढ़ाई पूरी की है।