DA Hike : कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! सरकार ने 10% बढ़ाया महंगाई भत्ता, जानिए – क्या है अपडेट ?

DA Hike : योगी सरकार ने अपने कुछ कर्मचारियों को महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का तोहफा दे दिया है। सरकार ने रोडवेज कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (DA Hike) में बढ़ोतरी का फैसला लिया है। उनके महंगाई भत्ते में 10% की बढ़ोतरी की गई है। अब कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाकर 38% हो गया है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लिए गए इस फैसले से 12,000 कर्मचारियों को फायदा हुआ है।

यह फैसला कर्मचारियों द्वारा लंबे समय से किया जा रहे धरना प्रदर्शन के बाद लिया गया है। रोडवेज कर्मचारियों द्वारा लंबे समय से महंगाई (DA Hike) भत्ते में बढ़ोतरी के लिए धरना दिया जा रहा था। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी के इस फैसले से 12,000 कर्मचारियों को फायदा होगा। अब इन कर्मचारियों की सैलरी बढ़कर आएगी। इस आदेश से पहले कर्मचारियों को 28% महंगाई भत्ता दिया जा रहा था।

यूपी सरकार पर कितना पड़ेगा भार

परिवहन निगम के PRO अजीत सिंह ने कहा कि कर्मचारियों का 10 फीसदी डीए बढ़ोतरी की गई है। इस बढ़ोतरी से राज्य पर 7.5 से लेकर 8 करोड़ रुपये तक का भार पड़ने वाला है। कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (DA Hike) में बढ़ोतरी का फैसला परिवहन विभाग द्वारा लिया गया है। इसके बाद जो कर्मचारी DA का लाभ ले रहे है उनके मूल वेतन के आधार पर 3,000 रुपये से 15,000 रुपये तक वेतन शामिल है।

पश्चिम बंगाल ने भी बढ़ाया DA

उत्तर प्रदेश सरकार से पहले पश्चिम बंगाल की सरकार ने भी अपने कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (DA Hike) बढ़ा दिया था। पश्चिम बंगाल के सरकार ने अपने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4% की बढ़ोतरी की थी। पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा दिए गए इस फैसले के बाद कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 10% से बढ़कर अब 14% हो गया है।

केंद्रीय कर्मचारियों को भी मिलेगा तोहफा

इसके अलावा उम्मीद की जा रही है कि केंद्र सरकार भी कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (DA Hike) में बढ़ोतरी का ऐलान कर सकती है। सरकार कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 4% तक बढ़ा सकती है जिसके बाद उनका महंगाई भत्ता 46% से 50% हो जाएगा।