Friday, July 26, 2024
Business

Gold Price Update : दशहरे से पहले सोना महंगा, चांदी हुई सस्ता, जानिए गोल्ड-सिल्वर का रेट

Gold Price Update : आज नवरात्रि का सांतवा दिन है। बीते रविवार से नवरात्रि शुरू हो चुका है और साथ ही पितृ पक्ष के खत्म होते ही सारे शुभ कार्य करने भी शुरू हो गए। नवरात्रि के पहले दिन से ही लोग मां दुर्गा को अर्पित करने के लिए सोना-चांदी भी जमकर खरीदे जा रहे हैं। ऐसे में अगर आप आज सोना या चांदी खरीदने की सोच रहे हैं, तो सबसे पहले आज के सोने-चांदी के भाव जान लीजिए।

बीते 2 दिनों से आसमान छू रहा सोने का भाव

दिल्ली के सराफा बाजार में आज 21 अक्टूबर के दिन सोने और चांदी के भाव जारी कर दिए गए हैं। नवरात्रि के शुरू होते ही सोने और चांदी के भाव में बड़ी उछाल देखी गई थी। हालांकि नवरात्रि के दूसरे दिन से सोने और चांदी के भाव में स्थिरता देखने को मिली थी। वही अब गुरुवार से सोने के भाव में लगातार वृद्धि देखी जा रही है। कल सोना 300 रूपए और महंगा हुआ था। वही आज फिर सोने के भाव में 770 रूपए का इजाफा हुआ है।

770 रूपए महंगा हुआ सोना

आज 21 अक्टूबर के दिन दिल्ली में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 61,530 रूपए है। कल यानी कि शुक्रवार के दिन 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 60,760 रूपए था। 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की बात करें तो आज इसका भाव 56,400 रुपए किलो है। वही कल इसका भाव 55,700 रुपए किलो था।

चांदी के भाव थमे।

जहां लगातार कुछ दिनों से सोने के भाव में बढ़ोतरी देखने को मिल रहा था। वहीं सोमवार से चांदी के भाव में स्थिरता बनी हुई थी। हालांकि शुक्रवार के दिन चांदी के भाव 500 रूपए नीचे गिर गए। कल चांदी का भाव 74,100 रुपए किलो था। वहीं अगर आज की बात करें तो आज चांदी के भाव में स्थिरता देखी गई है। आज भी चांदी 74,100 रूपए किलो ही बिक रहा है।