माता लक्ष्मी को नाराज करने वाली 4 आदतें तुरंत छोड़ दे, वर्ना हो जाएगे कंगाल, ये हैं बचने के अचूक उपाय

हिंदू धर्म में 18 महापुराणों का उल्लेख है। इन अठारह महापुराणों में से एक है गरुड़ पुराण। गरुड़ पुराण में मृत्यु, पुनर्जन्म, स्वर्ग, नर्क, धर्म और कई नियमों का उल्लेख है।गरुड़ पुराण में दैनिक जीवन से जुड़ी कई बातों के बारे में बताया गया है। इतना ही नहीं इन कामों को करने का उचित समय भी बताया गया है। अगर आप सही समय पर इन कामों को नहीं करेंगे तो आपको इसका विपरीत परिणाम मिलेगा। यह आपके दुर्भाग्य का कारण भी बन सकती हैं।

गलत समय पर भूलकर भी ना करें यह चार काम

1. गुरुवार के दिन को भगवान विष्णु का दिन कहा जाता है। मान्यताओं के अनुसार गुरुवार के दिन भूलकर भी बाल नहीं कटवाना चाहिए। सेविंग नहीं करनी चाहिए। घर में पोछा भी नहीं लगाना चाहिए। इसके अलावा वैवाहिक स्त्रियों को भूलकर भी अपने बाल नहीं धोने चाहिए। गुरुवार के दिन मांसाहार करने से भी बचें। अगर आप गुरुवार के दिन इन कामों को करते हैं तो दुर्भाग्य आपका पीछा नहीं छोड़ती।

2. नाखून काटने के दिन को भी तय किया गया है। मगर कुछ लोग इन बातों को नहीं मानते हैं और वह कभी भी और किसी समय नाखून काट लेते हैं। शास्त्रों की माने तो रात को नाखून काटना अशुभ माना जाता है। ऐसा करने से मां लक्ष्मी आपसे नाराज हो जाती है और आपके घर में कभी भी लक्ष्मी का वास नहीं होता। इसके अलावा गुरुवार, शनिवार और मंगलवार के दिन भूलकर भी नाखून नहीं काटना चाहिए। ऐसा करना दुर्भाग्य को निमंत्रण देना है।

3. तुलसी के पौधे में जल अर्पित करना और उसकी पूजा करना काफी शुभ माना जाता है। मगर आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि शाम के समय यदि आप तुलसी में जल चढ़ाते हैं या उसके पत्ते को तोड़ते हैं तो इससे आपको लाभ नहीं बल्कि हानि ही होता है। यह आपके दुर्भाग्य का कारण बन सकती है। इस वजह से शाम के समय तुलसी के पास केवल दीपक जलाना चाहिए।

4. झाड़ू से घर की सफाई होती है। घर को साफ सुथरा रखने से मां लक्ष्मी का घर में वास होता है। लेकिन इस बात को अवश्य याद रखें कि शाम के समय झाड़ू लगाने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। घर में दरिद्रता फैल जाती है। इस वजह से भूलकर भी सूर्यास्त के बाद घर की साफ सफाई ना करें।