Petrol-Diesel Price Rate : देशभर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव, जानें- आपके शहर में क्या है रेट…

30 March 2024 Petrol-Diesel Rate : आज 30 March शनिवार के दिन के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम जारी कर दिए गए हैं। आपको बता दे कि आज कच्चे तेल के दाम में अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इस साल हमारे देश में पेट्रोल डीजल के दाम स्थिर नहीं है। इस साल पेट्रोल-डीजल के दाम में लगातार उतार-चढ़ाव देखी जा रही है।

इस महीने शुरुआत में पेट्रोल-डीजल के दाम में लगातार गिरावट देखने को मिली। वहीं अब पेट्रोल-डीजल के दाम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रही है। आईए जानते हैं आज सप्ताह के छठे दिन क्या है पेट्रोल-डीजल का रेट।

आज की बात करें तो आज अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल जिसमें WTI क्रूड ऑयल 83.12 डॉलर प्रति बैरल और WTI ब्रेंट क्रूड ऑयल 86.97 डॉलर प्रति बैरल बिक रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज के कच्चे तेल के भाव को देखते हुए भारत के पेट्रोल-डीजल सप्लाई करने वाली कंपनियों ने भी यहां के लिए आज के पेट्रोल-डीजल के भाव जारी कर दिए हैं।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में बढोतरी आने से आज छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, केरल, उड़ीसा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पंजाब, असम,झारखंड सहित कुछ अन्य राज्यों में पेट्रोल-डीजल के दाम में 0.70 पैसे तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

वहीं दूसरी ओर कुछ राज्यों में कच्चे तेल के दाम में बढोतरी आने के बावजूद गिरावट दर्ज की गई है। आज बिहार, महाराष्ट्र, गुजरात, गोवा, तमिलनाडु, कर्नाटक जम्मू-कश्मीर सहित कुछ अन्य राज्यों में पेट्रोल डीजल के दाम में 0.50 पैसे तक की गिरावट दर्ज की गई है।

आपको बता दे की भारत में हर दिन सुबह 6:00 बजे पेट्रोल डीजल के नए दाम जारी किए जाते हैं। हालांकि 2017 से पहले पेट्रोल डीजल के नए दाम हर 15 दिन के बाद जारी किया जाता था। आपको बता दे की पेट्रोल डीजल के दाम एक्साईज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वेट और अन्य चीजें जोड़ने की वजह से और महंगी हो जाती है।

विभिन्न शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम-

दिल्ली

  • पेट्रोल- 94.76 रुपए
  • डीजल- 87.66 रुपए

मुंबई

  • पेट्रोल- 104.19 रुपए
  • डीजल- 92.13 रुपए

कोलकाता

  • पेट्रोल- 103.93 रुपए
  • डीजल- 90.74 रुपए

चेन्नई

  • पेट्रोल- 100.73 रुपए
  • डीजल- 92.32 रुपए

पटना

  • पेट्रोल- 105.16 रुपए
  • डीजल- 92.03 रुपए

लखनऊ

  • पेट्रोल- 94.63 रुपए
  • डीजल- 87.74 रुपए

नोएडा

  • पेट्रोल- 94.81 रुपए
  • डीजल- 87.94 रुपए

जयपुर

  • पेट्रोल- 104.86 रुपए
  • डीजल- 90.34 रुपए