Gold-Silver Price Today : पिछले साल सोने के भाव में काफी बढ़ोतरी दर्ज की गई। पिछले साल सोना 64 हजार के पार तक पहुंच गया। साल 2024 की बात करें तो इस साल के शुरुआत से ही सोने के भाव में गिरावट देखने को मिली। वही पिछले सप्ताह सोने के भाव में काफी उतार-चढ़ाव देखा गया है। आईए जानते हैं आज कितना है सोने-चाँदी का भाव।
50 रूपए सस्ता हुआ सोना
दिल्ली के सराफा बाजार में आज 29 जनवरी के दिन सोने और चांदी के भाव जारी कर दिए गए हैं। आज सप्ताह के पहले दिन सोने के भाव में 50 रूपए की गिरावट दर्ज की गई है। जानिए आज कितना है सोने का भाव?
आज 29 Jan के दिन दिल्ली में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 62,900 रूपए है। वहीं कल यानी कि रविवार के दिन 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 62,950 रूपए था। 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की बात करें तो आज इसका भाव 57,650 रुपए किलो है। वही कल इसका भाव 57,700 रुपए किलो था।
चांदी के भाव थामे
पिछले साल चांदी के भाव में काफी उतार-चढ़ाव देखा गया। वहीं अगर इस साल की बात करें तो इस साल की शुरुआती से ही चांदी के भाव में भारी गिरावट दर्ज की गई। पिछले सप्ताह चांदी के भाव में लगातार बढ़ोतरी देखी गई। वही आज सप्ताह के पहले दिन चांदी के भाव में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है। आज चांदी 76,500 रुपए प्रति किलो बिक रहा है। वहीं कल भी इसका भाव 76,500 रूपए प्रति किलो ही था।
विभिन्न शहरों में सोने के भाव-
पटना
- 62,950 (24 कैरेट)
- 57,700 (22 कैरेट)
दिल्ली
- 63,050 (24 कैरेट)
- 57,800 (22 कैरेट)
मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़
- 63,050 (24 कैरेट)
- 57,800 (22 कैरेट)
नोएडा
- 63,200 (24 कैरेट)
- 57,950 (22 कैरेट)
मुंबई
- 62,900 (24 कैरेट)
- 57,650 (22 कैरेट)
कोलकता
- 62,900 (24 कैरेट)
- 57,650 (22 कैरेट)