Gold Price Update : आज सोने-चांदी की कीमतों में हुआ बड़ा बदलाव, देखे-आज के लेटेस्ट रेट

Gold and Silver Price on 27th December 2023 : क्या आप भी नया साल से पहले ज्वैलरी खरीदने का प्लानिंग कर रहे है, तो यह खबर आपके बड़े काम की साबित हो सकती है। जी हां..आज (27 Dec) को सोने-चांदी (Gold And Silver Price Update) के दामों में बड़ा बदलाव देखने को मिला है।

आपको बता दे कि आज देश में 22 कैरेट सोने (Gold) की कीमत ₹58,550 है। क्योंकि, कल और आज के भाव में ₹200 की बढ़ोतरी देखने को मिली है। वहीं, मार्केट में आज 24 कैरेट सोने की कीमत ₹63,860 हैं। वैसे, आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गोल्ड खरीदने से पहले सटीक जानकारी कर लेनी चाहिए। सोने चांदी (Gold And Silver Price Update) का दाम जानने के लिए आप अपने शहर की दुकानों से पता कर सकते हैं।

अगर, बात करें चांदी के दाम की तो भारत में आज 1 Kg चांदी के दाम ₹79,500 हैं। जबकि, बीते दिन चांदी (Silver Price Update) का दाम ₹79,200 प्रति किलो था। ऊपर बताए गए सोने (Gold) की दरें सांकेतिक हैं और इसमें GST, TCS और अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं।