Saturday, July 27, 2024
Bihar

12 साल पहले Bihar के सुशील KBC में जीते थे 5 करोड़- अब BPSC परीक्षा पास कर बन गए शिक्षक…

Sushil Kumar : कौन बनेगा करोड़पति सोनी टीवी पर प्रकाशित होने वाला पॉपुलर शो है। इस समय इस शो का 15वां सीजन चल रहा है। यह शो दो मायनों में अहम है। पहले इस के माध्यम से लोग भारी अमाउंट में धनराशि जीत कर जाते हैं। वहीं दूसरा, उन्हें बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन से भी मिलने का मौका मिलता है। जी हां, इस शो से कई लोगों ने खूब नाम और शोहरत कमाया है।

इन्हीं में से एक कंटेस्टेंट का नाम सुनील कुमार है। सुनील कुमार “कौन बनेगा करोड़पति” से 5 करोड़ की धनराशि जीतने वाले पहले कंटेस्टेंट बने थें। अपने ज्ञान के बल पर सुनील कुमार ने 5 करोड़ की धनराशि जीती। एक बार फिर अपने योग्यता के बल पर सुनिल कुमार बड़े करामात करने में सफल हुए हैं। हाल ही में सुनील कुमार ने दो-दो सरकारी नौकरी हासिल की है।

खुद शेयर की यह खबर

हाल ही में बिहार BPSC TRE 2.O का रिजल्ट जारी किया गया। अपने ज्ञान और अनुभव से सुनील कुमार इस परिक्षा में सफलता हासिल की। उन्होंने खुद इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के द्वारा दी। उनका सिलेक्शन कक्षा 11-12 के मनोविज्ञान विषय में विद्यालय अध्यापक के पद पर हुआ है।

इस परिक्षा में उनकी 119वीं रैंक आई है। इसके साथ ही उनका सिलेक्शन बीपीएससी टीचर में कक्षा 6-8 के लिए भी हुआ है। उनकी 1692वीं रैंक आई है। उन्हें सोशल साइंस के शिक्षक के रूप में सिलेक्ट किया गया है।

KBC में 5 करोड़ जितने वाले पहले कंटेस्टेंट

मोतिहारी के हनुमानगढ़ी के सुनील कुमार को साल 2011 में केबीसी के हॉटसीट पर बैठने का मौका मिला। यहां पर उन्होंने अपने ज्ञान से नया कीर्तिमान रचा। हॉट सीट पर बैठते हुए सुनील कुमार ने 5 करोड़ रुपए की धनराशि बटोरी। इसी के साथ वे इस शो के पहले ऐसे कंटेस्टेंट बने जिन्होंने 5 करोड़ जीता। 5 करोड़ की धनराशि जीत वे रातों रात स्टार बन गए।

Richa Jha

रिचा झा ने इंदिरा स्कूल ऑफ कम्युनिकेशन से वर्ष 2021 में BAJM की डिग्री प्राप्त की है। एक साल वाइब्रेटिक मीडिया प्राइवेट लिमिटेड में हिंदी कंटेंट राइटर के तौर पर काम किया है। कुछ समय पहले DNP न्यूज में भी बतौर हिंदी कंटेंट राइटर काम किया। इन्हें हिंदी कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है। अगस्त 2023 से ऋचा thebegusarai.in से जुड़ी। इन्हे लाइफस्टाइल, एंटरटेनमेंट पॉलिटिक्स और खेल से जुड़ी खबरों को लिखने में रुझान है।