FD Rates : ये बैंक बुजुर्गों को FD पर दे रहे 9.5% का ब्याज, जानें – कैसे करें निवेश….

FD Rates : आज के समय में हर कोई व्यक्ति अपनी सैलरी में से थोड़ी रकम बचाता है और उसे सही जगह इन्वेस्ट करता है तो अच्छा रिटर्न मिलता है। आजकल लोगों के बीच फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम काफी चर्चा में है और इसमेंनिवेश करके अच्छा रिटर्न प्राप्त कर रहे हैं।

रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया (RBI) ने हाल ही में रेपो रेट में बढ़ोतरी की है जिसके बाद कई सारे बैंकों ने अपने ग्राहकों को राहत देते हुए फिक्स्ड डिपॉजिट की दर में बढ़ोतरी की थी।

मार्केट वैल्यू के हिसाब से HDFC बैंक ने अपने फिक्स्ड डिपॉजिट की दर में बढ़ोतरी की है। लेकिन ये 2 करोड़ से 5 करोड़ के निवेश पर है। कई ऐसे बैंक भी हैं, जिन्होंने फरवरी महीने में अपनी ब्याज दरों में संशोधन किया है और ये 9 फीसदी से ज्यादा ब्याज ऑफर कर रहे हैं।

HDFC ने बढ़ाई ब्याज दर

दरअसल, आपको बता दें HDFC बैंक ने बल्क FD पर ब्याज दर बढ़ा दी है जिसमें 2 करोड़ से लेकर 5 करोड़ तक की FD शामिल है। बल्क फिक्स्ड डिपॉजिट पर बढ़ी हुई ब्याज दर 3 फरवरी से लागू हो गई है। अब 1 साल से 15 महीने की FD पर 7.40 फीसदी ब्याज मिल रहा है तो इसी अवधि पर सीनियर सिटीजन को 7.90% ब्याज मिल रहा है।

निजी स्मॉल फाइनेंस बैंकों ने बढ़ाई ब्याज दर

इसके अलावा यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक की तरफ से 2 फरवरी को FD की ब्याज दर की रिवाइज्ड किया गया है। इसके बाद अब बैंक में 1001 दिनों के फिक्स्ड डिपॉजिट पर 9.50 फीसदी (FD Rates) तक का ब्याज ऑफर किया जा रहा है। ये पेशकश केवल सीनियर सिटीजन के लिए की जारी है। इसके अलावा 6 महीने की FD पर 9.25 फीसदी ब्याज दिया जा रहा है।

1001 दिन के लिए लगाना होगा पैसा

इसके अलावा बात करें तो 1001 दिन के लिए सीनियर सिटीजन को 9.5 फीसदी ब्याज दिया जा रहा है। इसके अलावा 6 महीने से 201 दिन की FD पर 9.25% ब्याज दिया जा रहा है। इसके अलावा 501 दिन की FD के लिए निवेश करने पर 9.25% ब्याज दिया जा रहा है। इसके अलावा अगर सीनियर सिटीजंस 701 दिनों के लिए एफडी कराता है तो फिर उसे बैंक की ओर से 9.45 फीसदी की दर से ब्याज दिया जा रहा है।

इन बैंकों ने भी SC ने दिया तोहफा

इसके अलावा फरवरी में अन्य कई बैंकों ने भी सीनियर सिटीजन को फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) करवाने पर अच्छा ब्याज दिया है। पंजाब एंड सिंध बैंक ने 1 फरवरी 2024 से से FD की ब्याज दर में संशोधन किया है। इसके बाद 444 दिनों के लिए FD कराने पर 8.10 फीसदी ब्याज मिलेगा। लेकिन ये विशेष FD 31 मार्च 2024 तक वैध है। इसके अलावा पहली फरवरी करूर वैश्य बैंक (KVB) वरिष्ठ नागरिकों को अपनी 444 दिनों की FD Scheme) पर अधिकतम 8% ब्याज दिया जा रहा है।

PNB ने भी किया ब्याज दर में बदलाव

इन सभी के अलावा पंजाब नेशनल बैंक ने भी फरवरी से FD ब्याज दर (FD Rates) में बदलाव किया है। अब PNB सीनियर सिटीजन को 400 दिनों की फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम पर अधिकतम 7.75% ब्याज दे रहा है। इसके अलावा 1 फरवरी से सीनियर सिटीजन को 300 दिनों की FD पर मिलने वाले ब्याज में 80 बेसिस पॉइंट्स की बढ़ोतरी की है। इस अवधि में बैंक आम ग्राहकों को 7.55 फीसदी और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 7.85 फीसदी का ब्याज दे रहा है।