Anand Mahindra ने 7 साल के बच्चे को बताया ब्रांड एंबेसडर! बच्चे ने की ₹700 में Thar की डिमांड…..

आनंद महिंद्रा देश के जाने-माने उद्योगपति हैं। महिंद्रा ऐंड महिंद्रा कंपनी के अध्यक्ष आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर मजाकिया रिएक्शन देते हुए भी देखे गए हैं। आपको चीकू नाम का लड़का याद होगा। कुछ समय पहले चीकू की एक वीडियो वायरल हुई थी जिसमें वह अपने पिता से ₹700 मांग रहा था।

जिससे वह थार खरीदेगा। यह वीडियो खूब वायरल हुई थी। आनंद महिंद्रा ने भी इस वीडियो पर अपना रिएक्शन दिया था। इसके बाद आनंद महिंद्रा ने चीकू को XUV700 के निर्माण प्रक्रिया को देखने के लिए पुणे के चाकन प्लांट में इनवाइट किया।

आनंद महिंद्रा ने शेयर की वीडियो

आनंद महिंद्रा ने गुरुवार को एक वीडियो शेयर की जिसमें चीकू पुणे के चाकन में स्थित महिंद्रा के प्लांट में पहुंचा था। वह अपने माता-पिता के साथ लाल कलर की थार में प्लांट को का दौरा कर रहा था। महिंद्रा प्लांट के कर्मचारी चीकू को निर्माण प्रक्रिया के बारे में भी बता रहे थे। और एक मोमेंट के रूप में चीकू को एक खिलौने वाली थार भी गिफ्ट की गई। आनंद महिंद्रा ने इस वीडियो को शेयर करते हुए चीकू को बेस्ट ब्रांड एंबेसडर बताया।

700 में खरीदना चाहता था थार

आपको बता दें कि चीकू का इंस्टाग्राम पर अकाउंट है जिस पर 52 हजार से अधिक फॉलोअर्स है। उसका अकाउंट उसके पापा मैनेज करते हैं। चीकू के कई वीडियो सोशल मीडिया पर उपलब्ध है। इन्हीं में से एक वीडियो है जिसमें वह अपने पिता से ₹700 मांगता है ताकि वह थार खरीद सके।

चीकू की वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल होती है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद आए आनंद महिंद्रा भी इस पर अपना रिएक्शन देते हैं। आनंद महिंद्रा कहते हैं कि मुझे चीकू बेहद पसंद है। लेकिन मेरी एक समस्या है यदि हम उसकी बात मानकर ₹700 में थार बेचने लगे तो हम बहुत जल्द दिवालिया हो जाएंगे।