Saturday, July 27, 2024
Business

Petrol-Diesel Price : आज अपडेट हुए पेट्रोल-डीजल के दाम, चेक करें क्या है लेटेस्ट रेट..

Petrol-Diesel Price : आज 14 अप्रैल रविवार के दिन के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम जारी कर दिए गए हैं। आपको बता दे कि आज इस सप्ताह के आखिरी दिन कच्चे तेल के दाम में अंतरराष्ट्रीय बाजार में हल्की गिरावट देखने को मिली है। इस साल हमारे देश में पेट्रोल डीजल के दाम स्थिर नहीं है। इस साल पेट्रोल-डीजल के दाम में लगातार उतार-चढ़ाव देखी जा रही है।

पेट्रोल-डीजल का रेट

आज की बात करें तो आज अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल जिसमें WTI क्रूड ऑयल 88.15 डॉलर प्रति बैरल और WTI ब्रेंट क्रूड ऑयल 89.64 डॉलर प्रति बैरल बिक रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज के कच्चे तेल के भाव को देखते हुए भारत के पेट्रोल-डीजल सप्लाई करने वाली कंपनियों ने भी यहां के लिए आज के पेट्रोल-डीजल के भाव जारी कर दिए हैं।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में गिरावट आने से आज लखनऊ में पेट्रोल 10 पैसे सस्ता होकर 94.56 रुपये में बिक रहा है। वही डीजल डीजल भी 10 पैसे सस्ता होकर 87.66 रुपये में बिक रहा है। नोएडा में भी पेट्रोल की कीमत में 10 पैसे की गिरावट आई है। जिसके बाद यहां पेट्रोल 94.71 रुपये में बिक रहा है।

वही डीजल के दाम में भी 13 पैसे की गिरावट दर्ज की गई है। जिसके बाद डीजल 87.81 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। गुरुग्राम में भी आज पेट्रोल डीजल के दाम में दो-दो पैसे की गिरावट दर्ज की गई है। गुरुग्राम में पेट्रोल के 95.18 रुपये वही डीजल 88.03 रुपये बिक रहा है।

आपको बता दे की भारत में हर दिन सुबह 6:00 बजे पेट्रोल डीजल के नए दाम जारी किए जाते हैं। हालांकि 2017 से पहले पेट्रोल डीजल के नए दाम हर 15 दिन के बाद जारी किया जाता था। आपको बता दे की पेट्रोल डीजल के दाम एक्साईज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वेट और अन्य चीजें जोड़ने की वजह से और महंगी हो जाती है।

विभिन्न शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम-

दिल्ली

  • पेट्रोल- 94.72 रुपए
  • डीजल- 87.62 रुपए

मुंबई

  • पेट्रोल- 104.19 रुपए
  • डीजल- 92.13 रुपए

कोलकाता

  • पेट्रोल- 103.93 रुपए
  • डीजल- 90.74 रुपए

चेन्नई

  • पेट्रोल- 100.73 रुपए
  • डीजल- 92.32 रुपए

पटना

  • पेट्रोल- 105.18 रुपए
  • डीजल- 92.04 रुपए

लखनऊ

  • पेट्रोल- 94.56 रुपए
  • डीजल- 87.66 रुपए

नोएडा

  • पेट्रोल- 94.71 रुपए
  • डीजल- 87.81 रुपए

जयपुर

  • पेट्रोल- 108.48 रुपए
  • डीजल- 93.69 रुपए

सुमन सौरब

सुमन सौरब thebegusarai.in वेबसाइट में मार्च 2020 से कार्यरत हैं। लगभग 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। बिहार के बेगूसराय जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश- विदेश, शिक्षा, ऑटो, बिजनेस, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। thebegusarai.in पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।