गांधी सेतु के पुराने स्ट्रक्चर को बदल कर बनाया जा रहा है स्टील का नया सुपरस्ट्रक्चर, 2022 में पूर्वी लेन होगा चालू

न्यूज डेस्क : राज्य वासियों के लिए बड़ी खबर है। बिहार की राजधानी पटना को उत्तर बिहार के विभिन्न जिलों को एक साथ जोड़ने वाली महात्मा गांधी सेतु उत्तर बिहार के जिलेवासियों के लिए लाइफ लाइन मानी जाती है। इसका निर्माणाधीन पूर्वी लाइन जल्द ही चालू हो जाएगा । जिससे बिहार वासियों को बड़ी राहत मिलेगी । बता दे कि पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि गांधी सेतु का निर्माणाधीन पूर्वी लेन मार्च 2022 तक चालू हो जायेगा। यानि उत्तर बिहार के लोगों के लिए डबल लाइफ लाइन वाली सौगात मिल रही है। इसका मतलब साफ़ है कि अब महात्मा गांधी सेतु पर जाम से लोगों जुझना नहीं पड़ेगा। कुछ सालों में उत्तर बिहार के लोगों को हमेशा-हमेशा के लिए जाम से छुटकारा मिलने वाला है

2024 में बनकर तैयार होगा समानांतर 4 लेन ब्रिज: आपको बता दे की करोड़ों की लागत से बन रहा यह पुल ना सिर्फ उत्तर बिहारवासियों बल्कि राजधानी पटना में रहने वालों के लिए भी संजीवनी का काम करेगी। महात्मा गांधी सेतु के जाम से कोई बच नहीं पाता। घण्टों-घण्टों तक जाम में फंसने वालों के लिए यह न्यू महात्मा गांधी सेतु वरदान के रूप में काम करेगा। गुरुवार को मंत्री और अपर प्रधान सचिव गांधी सेतु के निर्माणाधीन पूर्वी लेन और समानांतर बन रहे नया 4 लेन पुल कार्य का निरीक्षण कर रहे थे। मंत्री ने कहा कि गांधी सेतु के समानांतर नया 4 लेन पुल दिसंबर 2024 तक बन जाएगा। और आम लोगों के लिए खोल भी दिया जायेगा। एजेंसी ने निर्माण शुरु कर दिया है। अब तक कुल 23 पायों में से 10 में काम शुरु हुआ है।

पूर्वी लेन का लगभग 50 प्रतिशत कार्य हो चुका है: बता दे की गांधी सेतु के पुराने स्ट्रक्चर को बदल कर नया स्टील का सुपरस्ट्रक्चर बनाया जा रहा है। वर्ष 1982 में निर्मित इस पुल को मरम्मत कर जीवित किया गया है। जिसमें पश्चिमी लेन पर अब गाड़ियां दौड़ रही है। अप्रैल 2016 में उसका काम शुरु हुआ था जो जुलाई 2020 को चालू हो गया। वही पूर्वी लेन का जीर्णोद्धार नवम्बर 2020 में शुरू किया गया है जो मार्च 2022 तक पूरा हो जाएगा। अब तक पुराने पुल के सुपर स्ट्रक्चर को तोड़ने का काम लगभग पूरा हो गया है। स्पैन सेगमेंट का 93 प्रतिशत और पियर कैप का लगभग 50 प्रतिशत कार्य हो चुका है।