Petrol-Diesel Price : आज ईद के दिन कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल? यहां जानिए-

Petrol-Diesel Rate : आज 11 अप्रैल गुरूवार के दिन के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम जारी कर दिए गए हैं। आपको बता दे कि आज इस सप्ताह के चौथे दिन कच्चे तेल के दाम में अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगातार तीसरे दिन हल्की गिरावट देखने को मिली है। इस साल हमारे देश में पेट्रोल डीजल के दाम स्थिर नहीं है। इस साल पेट्रोल-डीजल के दाम में लगातार उतार-चढ़ाव देखी जा रही है।

क्या है पेट्रोल-डीजल का रेट

आज की बात करें तो आज अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल जिसमें WTI क्रूड ऑयल 89.02 डॉलर प्रति बैरल और WTI ब्रेंट क्रूड ऑयल 91.14 डॉलर प्रति बैरल बिक रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज के कच्चे तेल के भाव को देखते हुए भारत के पेट्रोल-डीजल सप्लाई करने वाली कंपनियों ने भी यहां के लिए आज के पेट्रोल-डीजल के भाव जारी कर दिए हैं।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में गिरावट आने से आज बिहार, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, तमिलनाडु, उत्तराखंड, असम, गुजरात, पंजाब, सहित कुछ राज्यों में पेट्रोल के दाम में 0.23 पैसे वहीं डीजल के दाम में 0.21 पैसे की गिरावट दर्ज की गई है।

वहीं दूसरी ओर कच्चे तेल के दाम में गिरावट आने के बावजूद भारत के कुछ राज्यों में पेट्रोल डीजल के दाम में बढोतरी दर्ज की गई है। आज मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, झारखंड, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, तेलंगाना और उड़ीसा सहित कुछ राज्य में पेट्रोल डीजल के दाम में 2-2 पैसे की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

आपको बता दे की भारत में हर दिन सुबह 6:00 बजे पेट्रोल डीजल के नए दाम जारी किए जाते हैं। हालांकि 2017 से पहले पेट्रोल डीजल के नए दाम हर 15 दिन के बाद जारी किया जाता था। आपको बता दे की पेट्रोल डीजल के दाम एक्साईज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वेट और अन्य चीजें जोड़ने की वजह से और महंगी हो जाती है।

विभिन्न शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम-

दिल्ली

  • पेट्रोल- 94.76 रुपए
  • डीजल- 86.77 रुपए

मुंबई

  • पेट्रोल- 104.19 रुपए
  • डीजल- 92.14 रुपए

कोलकाता

  • पेट्रोल- 103.93 रुपए
  • डीजल- 90.74 रुपए

चेन्नई

  • पेट्रोल- 100.73 रुपए
  • डीजल- 90.74 रुपए

पटना

  • पेट्रोल- 105.16 रुपए
  • डीजल- 92.03 रुपए

लखनऊ

  • पेट्रोल- 94.63 रुपए
  • डीजल- 87.74 रुपए

नोएडा

  • पेट्रोल- 94.81 रुपए
  • डीजल- 87.74 रुपए

जयपुर

  • पेट्रोल- 104.86 रुपए
  • डीजल- 90.34 रुपए