Friday, July 26, 2024
Business

कर्मचारियों की चमकी किस्मत! अकाउंट में क्रेडिट होंगे ₹10,000, जानें – विस्तार से..

न्यूज डेस्क: सरकारी कर्मचारियों के लिए काम की खबर है। अब कर्मचारी होली जैसे बड़े त्यौहार खुशी और बिना पैसों के दिक्कत के साथ मना सकेंगे। दरअसल कई बार ऐसी स्थिति उत्पन्न हो जाती है कि त्योहार के समय सैलरी नहीं मिलती और कर्मचारियों को रुखा सुखा त्यौहार मनाना पड़ता है। इसे ध्यान में रखते हुए फेस्टिवल एडवांस देने की रूपरेखा तैयार करनी शुरू कर दी गई है।

इसके तहत होली पर कर्मचारियों को 10000 रूपए आर्थिक सहायता दी जाएगी। हालांकि अधिकारी घोषणा नहीं की गई है। सूत्रों की मानें तो 28 फरवरी आवेदन करने की अंतिम तिथि रखी गई है। कर्मचारी इसके तहत आवेदन कर फेस्टिवल एडवांस का लाभ ले सकते हैं।

इसका उद्देश्य

बता दें कि फेस्टिवल एडवांस देने के पीछे सरकार का मकसद कर्मचारियों से खुशी-खुशी त्योहार मनाना है. क्‍योंकि कई बार त्‍यौहार ऐसे समय पड़ जाता है कि कर्मचारियों का वेतन खत्‍म हो जाता है। इसलिए इस प्रकार का एडवांस सरकारी कर्मचारियों को होली और दिवाली से पहले दिया जाता है। हालांकि इसके लिए विभाग की ओर से कुछ शर्त रखी गई है। इसके साथ ही आवेदन करने वालों के खाते में 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता पहुंचती है। बाद में इसे संबंधित कर्मचारी के वेतन से काट लिया जाता है।

ब्याज से छुटकारा

बता दें कि पहले फेस्टिवल एडवांस पर कुछ नाम मात्र का ब्याज वसूला जाता था। लेकिन अब इसे ब्याज मुक्त रखा गया है। बताया जा रहा है कि इस बार भी सरकार फेस्टिवल एडवांस पर कोई ब्याज नहीं वसूलेगी। साथ ही होली पर मिलने वाले एडवांस को कर्मचारियों के खाते में प्रीलोड किया जाएगा।

EMI में लिए जायेंगे पैसे

होली से पहले मिले फेस्टिव एडवांस को कर्मचारी 10 आसान किश्तों में वापस कर सकता है। यानी उनके वेतन से हर महीने 1000 रुपये काटे जाएंगे। इससे कर्मचारी को ज्यादा दबाव नहीं झेलना पड़ता है। यह सुविधा कोरोना काल में शुरू की गई थी। जो अब तक चलाया जा रहा है। आपको बता दें कि अभी तक सरकार की तरफ से फेस्टिवल एडवांस को लेकर कोई नोटिफिकेशन नहीं आया है। लेकिन संबंधित अधिकारियों का मानना ​​है कि बहुत जल्द आपको भी इसकी सूचना मिल जाएगी।

सुमन सौरब

सुमन सौरब thebegusarai.in वेबसाइट में मार्च 2020 से कार्यरत हैं। लगभग 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। बिहार के बेगूसराय जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश- विदेश, शिक्षा, ऑटो, बिजनेस, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। thebegusarai.in पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।