Saturday, July 27, 2024
Bollywood

जावेद अख्तर की पोती है Urfi javed? मिलने पर हुई खुश, जानें –

न्यूज डेस्क: सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद अब किसी परिचय की मोहताज नहीं है। उर्फी जावेद अपनी ड्रेसिंग सेंस को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। इसके चलते इन्हें कई बार विवादों से भी उलझना पड़ता है। उर्फी कपड़ो पर तरह – तरह की एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं।

जिसके वजह से ऊर्फी सोशल मीडिया पर छाई रहती है। लेकिन इस बार उर्फी किसी अन्य कारण से सुर्खियां बटोर रही है। दरअसल उर्फी जावेद मशहूर फिल्म लेखक और कवि जावेद अख्तर से मिली। इसके बाद जो बातें सामने आई उसे इस लेख में जानते हैं।

उर्फी जावेद को जावेद अख्तर की पोती कहते हैं। जिसके लिए उर्फी जावेद कई बार इनकार कर चुका है। इसी बीच रविवार सुबह उर्फी जावेद ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर स्टोरी में जावेद अख्तर के साथ लेटेस्ट फोटो शेयर की। उर्फी ने इस तस्वीर के साथ कैप्शन देते हुए हंसने वाली इमोजी के साथ लिखा कि-

‘आखिरकार मुझे अपने दादा मिल गए। वह एक लीजेंट है। सुबह कई लोग सेल्फी लेने के लिए कतार में लगे थे, लेकिन उन्होंने किसी को मना नहीं किया और तस्वीरें खिंचवाईं और सभी से नरमी से बातचीत की। दरअसल उर्फी जावेद ने इन फोटोज और कैप्शन के साथ मजाकिया अंदाज में दादा जी लिखा है। क्योंकि उर्फी ने ये तंज उन लोगों पर कसा है जो उन्हें जावेद अख्तर की पोती कहते हैं। उर्फी जावेद की इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।

सुमन सौरब

सुमन सौरब thebegusarai.in वेबसाइट में मार्च 2020 से कार्यरत हैं। लगभग 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। बिहार के बेगूसराय जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश- विदेश, शिक्षा, ऑटो, बिजनेस, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। thebegusarai.in पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।