Friday, July 26, 2024
Bihar

बिहार : अपनी पसंद की जगह पर पोस्टिंग ले सकेंगी महिला पुलिसकर्मी! जानिए- डिटेल….

डेस्क : बिहार में महिला पुलिसकर्मियों को हमेशा से अधिक महत्व दिया गया है, यही कारण है कि अन्य राज्यों की तुलना में बिहार में महिला पुलिसकर्मियों की संख्या सबसे ज्यादा है। अब उनके लिए एक और खुशखबरी है।

बिहार सरकार जल्द ही ट्रांसफर नीति पर काम करेगी और इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। इस नीति के लागू होने के बाद बिहार की महिला पुलिसकर्मी अपनी पसंद के जिले में पोस्टिंग कर सकेंगी, चूंकि राज्य पुलिस बल में महिलाओं की संख्या लगभग एक-चौथाई है, इसलिए नई स्थानांतरण नीति में इस पर चर्चा की जा रही है।

जल्द ही लिया जायेगा निर्णय

अपर मुख्य महानिदेशक मुख्यालय जितेंद्र सिंह गंगवार के मुताबिक स्थानांतरण प्रावधान पर विचार किया जा रहा है। अंतिम निर्णय उच्च स्तर पर लिया जायेगा। जानकारी के मुताबिक महिला पुलिसकर्मियों को तैनाती के लिए तीन जगह चुनने का मौका मिलेगा। उन्हें पहली, दूसरी और तीसरी प्राथमिकता देनी होगी। जिन महिला पुलिसकर्मियों के पति पुलिस विभाग में कार्यरत हैं, उन्हें कार्य क्षेत्र में तैनाती पर प्राथमिकता दी जाएगी।

देश में सबसे ज्यादा महिला पुलिसकर्मी बिहार में

आपको बता दें कि देश में सबसे ज्यादा महिला पुलिसकर्मी बिहार में हैं। पुलिस मुख्यालय की रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार में फिलहाल 24,247 महिला पुलिसकर्मी और अधिकारी पुलिस हैं। महिला पुलिसकर्मियों की संख्या कुल पुलिस का 22.76 फीसदी है। पिछले 18 सालों में बिहार पुलिस में महिलाओं की संख्या 27 फीसदी बढ़ी है।

Nitesh Kumar Jha

नितेश कुमार झा पिछले 2.5 साल से thebegusarai.in से बतौर Editor के रूप में जुड़े हैं। इन्हें भारतीय राजनीति समेत एंटरटेनमेंट और बिजनेस से जुड़ी खबरों को लिखने में काफी दिलचस्पी है। इससे पहले वह असम से प्रकाशित अखबार दैनिक पूर्वोदय समेत कई मीडिया संस्थानों में काम किया। उनके लेख प्रभात खबर, दैनिक पूर्वोदय, पूर्वांचल प्रहरी और जनसत्ता जैसे अखबारों में भी प्रकाशित हो चुके हैं। अभी नीतेश दिल्ली स्थित जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी से MA मास मीडिया कर रहे हैं।