Saturday, July 27, 2024
Bihar

Bihar Board 12th Result 2024 : क्या आज जारी होगा बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट, चेक करे Update…

BSEB 12th Result 2024 : अगर आप भी बिहार बोर्ड 12वीं (Bihar Board) के परीक्षाफल यानी रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं तो यह खबर आपके बड़े काम की है। आपको बता दे की बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट biharboardonline.bihar.gov.in और secondary.biharboardonline.com पर जारी करेगा। अभी तारीख को लेकर इंतजार किया जा रहा है।

सूत्रों की मानें तो कहा जा रहा है कि रिजल्ट की घोषणा या तो परसों 23 मार्च को की जाएगी, या 22 मार्च (आज) को बिहार दिवस पर भी नतीजे जारी किए जा सकते हैं। आपको बता दे की आज (22 मार्च) बिहार दिवस के मौके पर राज्य में कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, ऐसे में बिहार बोर्ड (Bihar Board) बिहार दिवस के मौके पर भी 12वीं इंटर का रिजल्ट जारी कर सकता है।

अगर 22 को रिजल्ट जारी नहीं हुआ तो नतीजे 23 मार्च को हर हालत में नतीजे जारी किए जा सकते हैं। दरअसल, सूत्रों के अनुसार अभी टॉपर्स के इंटरव्यू समाप्त हो गए हैं। अब बस किसी भी दिन नतीजों की घोषणा कर दी जाएगी। होली से पहले हर हाल में 12वीं के नतीजे जारी कर दिएजाएंगे।

सुमन सौरब

सुमन सौरब thebegusarai.in वेबसाइट में मार्च 2020 से कार्यरत हैं। लगभग 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। बिहार के बेगूसराय जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश- विदेश, शिक्षा, ऑटो, बिजनेस, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। thebegusarai.in पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।