Bihar की धरती अब उगलेगी Gold – खनन टेंडर की प्रकिया शुरू, जानें – कितना टन सोना छुपा है..

डेस्क : बिहार सरकार ने खनिज ब्लॉकों के लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी है। राज्य में जल्द ही राज्य सरकार सोने के साथ-साथ क्रोमियम-पोटैशियम के खनिज ब्लॉकों के खनन की भी शुरूआत करवाएगी। खान एवं भूतत्व मंत्री ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह पहला मौका है जब जी-4 स्तर यानी शुरुआती सर्वेक्षण स्तर पर खनिज ब्लॉक की नीलामी को मंजूरी दी गई है।

जानकारी के लिए बता दें कि मंत्री का कहना है कि जमुई, औरंगाबाद, नवादा सहित कई जिलों में बड़े पैमाने पर निकल, पोटाश, क्रोमियम और सोने के भंडार मिले हैं, जिसका खनन जल्द शुरू होने वाला है। तीन ब्लॉक पोटाश और एक ब्लॉक क्रोमियम निकल का भी पाया गया है। वहीं जमुई के सोनो प्रखंड में सोना और औरंगाबाद में क्रोमियम के भंडार मिले हैं।

गौरतलब है कि पिछले दिनों केंद्रीय खान मंत्रालय ने बिहार को चार खनिज ब्लॉक सौंपे हैं। ये खान क्रोमियम और पोटैशियम के हैं। ये खान सासाराम, रोहतास, गया और औरंगाबाद जिले में स्थित हैं। केंद्रीय कोयला एवं खनन मंत्री प्रह्लाद जोशी ने बिहार के खान एवं भूतत्व मंत्री जनक राम को खनिज सर्वे के दस्तावेज सौंप दिए थे। जिसके बाद केन्द्र ने 14 राज्यों को विभिन्न खनिजों के 100 ब्लॉक सौंपकर उनसे इनकी जल्द से जल्द नीलामी कराने को कहा था।