CSK के नए कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने खोला राज, बताया टीम में अब क्या होगा Dhoni का रोल?

IPL 2024 : चेन्नई सुपर किंग्स के नए कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ (CSK New Captain Ruturaj Gaikwad) का मानना है कि उन्हें बहुत बड़ी जिम्मेदारी मिली है। लेकिन उनका कहना है कि टीम में मस धोनी और रविंद्र जडेजा जैसे खिलाड़ियों की मौजूदगी से उनका काम आसान हो जाएगा। चेन्नई और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच IPL के ओपनिंग मुकाबले से एक दिन पहले धोनी ने टीम की कप्तानी ऋतुराज गायकवाड़ को सौंप दी।

CSK की कप्तानी पर गायकवाड़ का रिएक्शन : CSK के नवनियुक्त कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टीम के सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में कहा,

यह बहुत बड़ा सम्मान है। इससे बढ़कर यह बहुत बड़ी जिम्मेदारी है, लेकिन हमारी टीम जिस तरह की है उसे देखते हुए मैं सच में उत्साहित हूं। हर कोई अनुभवी है और इसलिए मेरे पास करने को ज्यादा कुछ नहीं है।

CSK टीम में अब क्या होगा धोनी की भूमिका? ऋतुराज गायकवाड़ की मदद के लिए धोनी टीम में मौजूद हैं। उनके अलावा उन्हें जडेजा और अजिंक्य रहाणे जैसे अनुभवी खिलाड़ियो का भी सपोर्ट होगा। गायकवाड़ ने आगे कहा,

इसके अलावा माही भाई टीम में मौजूद है। जड्डू भाई और अज्जू भाई (रहाणे) भी मेरे मार्गदर्शन के लिए हैं, इसलिए मुझे चिंता करने की जरूरत नहीं है। मैं इस नए रोल का आनंद लेने के लिए उत्साहित हूं.

चेन्नईं ने गायकवाड़ को बनाया धोनी का उत्तराधिकारी : चेन्नई सुपर किंग्स के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने माना कि IPL 2022 में रविंद्र जडेजा को कप्तान बनाने के बावजूद उनकी टीम धोनी के अलावा किसी कप्तान के लिए तैयार नहीं थी।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ IPL 2024 के पहले मैच से एक दिन पहले CSK की कप्तानी ऋतुराज गायकवाड़ को सौंपी गई। साल 2022 में जडेजा को CSK का कप्तान बनाया गया था, लेकिन टीम के खराब प्रदर्शन के बाद एक बार फिर धोनी को कप्तान बनाया गया।