Bihar Board 12th 2024 Result : 20 या 21 मार्च…जानें- किस दिन आएगा इंटर का रिजल्ट…

Bihar Board कक्षा 12वी की परीक्षाफल जल्द ही घोषणा की जाएगी। जानकारी के मुताबिक, Bihar Board 12वी के नतीजे 20 या 21 मार्च को की जा सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, BSEB द्वारा कक्षा 12वी की परिणाम को 21 मार्च तक जारी किया जा सकता है।

आपको बता दे की 2024 में कुल 13 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं के परिणाम होली से पहले जारी किए जाने की संभावना विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स में जताई जा रही है। इस क्रम में निश्चित तारीख और समय की जानकारी के लिए Press Release जल्द ही जारी कर सकता है।

BSEB द्वारा वर्ष 2023-24 के दौरान इंटरमीडिएट वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए बोर्ड पैटर्न पर आयोजित वार्षिक परीक्षाओं के नतीजों की घोषणा जल्द ही इसी सप्ताह के दौरान कर दी जाएगी। समिति द्वारा इंटर परीक्षाफल की घोषणा की तिथि और समय की जानकारी Press Release जारी करके दी जाएगी, जिसे बोर्ड 21 मार्च तक जारी कर सकता है।

बिहार बोर्ड द्वारा इंटर रिजल्ट की घोषणा पिछले कुछ वर्षों के दौरान दोपहर में ही की जाती रही है। ऐसे माना जा है कि 2024 में भी BSEB द्वारा कक्षा 12 परीक्षा परिणाम की घोषणा पूर्व वर्षों की तरह ही दोपहर 3 से 4 बजे के बीच की जा सकती है। हालांकि, आधिकारिक तौर पर समय की जानकारी समिति द्वारा जारी की जाने वाली तारीख (Bihar Board 12th 2024 Result Date) की प्रेस-विज्ञप्ति से मिल सकेगी।