Friday, July 26, 2024
Bihar

Bihar Weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज- गेंहू के फसल को हो सकता है नुकसान! जानें- ताजा हाल….

Bihar Weather Update : होली से पहले ही बिहार में मौसम बदलने लगा है। दिनभर तीखी धूप लग रही है, तो रात के तापमान में भी वृद्धि हो गई है। न ठंड लग रही है न गर्मी। बसंती बयार से पेड़, पौधे, फसल में हरियाली आनी शुरू हो गई है।आपको बता की मौसम के इस रुख में परिवर्तन से गर्मी की आहट भी मिल रही है।

पटना मौसम विभाग तापमान के बढ़ने के साथ गर्मी बढ़ने का पूर्वानुमान जारी किया है। सबसे बड़ी बात की होली से पहले धूल भरी हवा और धूप गेंहू के फसल को नुकसान पहुंचाना शुरू कर दिया है। किसानों के लिए चिंता का विषय बन गया है। वही, मौसम के परिवर्तन के चलते सर्दी-खांसी, बुखार, जुकाम, वायरल फीवर से पीड़ित मरीज अस्पताल पहुंचने लगे हैं।

डॉक्टर बताते हैं कि इस मौसम में सर्दी, खांसी, बुखार होना आम बात है। इसमें घबराने की जरूरत नहीं है। पटना मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, 19 मार्च और 20 मार्च के बीच बेगूसराय, पटना, जहानाबाद, गया, नवादा, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, जमुई, खगड़िया, मुंगेर, बांका और भागलपुर में हल्की बारिश होने की संभावना है।

बता दे की शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33.05 डिग्री एवं न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। आपको जानकर हैरानी होगी की एक सप्ताह में अधिकतम तापमान चार डिग्री तो न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस बढ़ गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, आगामी चार दिन तक अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री एवं न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

सुमन सौरब

सुमन सौरब thebegusarai.in वेबसाइट में मार्च 2020 से कार्यरत हैं। लगभग 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। बिहार के बेगूसराय जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश- विदेश, शिक्षा, ऑटो, बिजनेस, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। thebegusarai.in पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।