Friday, July 26, 2024
Bihar

VIDEO : अचानक खेत में उतरीं Rabri Devi, बेटे तेजस्वी ने वीडियो शेयर कर कही ये बड़ी बात….

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी (Former Chief Minister of Bihar Rabri Devi) का एक दिलचस्प वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वह मूली उखाड़ती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Former Deputy Chief Minister of Bihar Tejashwi Yadav) ने भी ‘मां ‘लिखकर पोस्ट किया है।

राबड़ी देवी ने X (ट्विटर) पर एक वीडियो पोस्ट किया। इसमें वह खेत में जाते व मूली उखाड़ते देखी जा सकती हैं। मूली उखाड़कर वह अपने सहायकों को इसे गाय को खिलाने के लिए कहती हैं। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा,

“जड़ों से जुड़ाव ही जीवन की सच्चाई और गहराई से वास्तविक परिचय कराता है। जड़ों से जुड़े़ रहना बंधन नहीं, असल जिंदगी है, मुक्ति व युक्ति है। जड़ से जुड़े1 पेड़ हमेशा पल्लवित, पुष्पित, छायादार, फलदार व गुलजार तथा जड़ से जुड़े इंसान जानकार, जानदार, शानदार, दिलदार, हकदार और वजनदार होते है।”

राबड़ी देवी

माना जा रहा है कि इस पोस्ट के जरिए उन्होंने बिना किसी के नाम लिए राज्य सरकार को नसीहत दी है। इस वीडियो को बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भी शेयर किया है। उन्होंने ‘मां’ लिखकर इस वीडियो को शेयर किया है। उल्लेखनीय है कि दो दिन पहले तेजस्वी ने गोशाला में जाने का वीडियो पोस्ट किया था।

सुमन सौरब

सुमन सौरब thebegusarai.in वेबसाइट में मार्च 2020 से कार्यरत हैं। लगभग 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। बिहार के बेगूसराय जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश- विदेश, शिक्षा, ऑटो, बिजनेस, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। thebegusarai.in पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।