Saturday, July 27, 2024
Bihar

Bihar Survey Tracker : बिहार भूमि विभाग ने लॉन्च किया नया ऐप : अब मोबाइल पर ही मिल जाएगी सभी जानकारी….

Bihar Survey Tracker : जमीन रजिस्ट्री को लेकर नियमों में बदलाव किये गये। इस बदलाव के बाद लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसे देखते हुए भूमि विभाग कई तरह की सुविधाएं मुहैया करा रहा है। अब आप जमीन की रसीद ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा हर क्षेत्र में कैंप लगाकर जमाबंदी से संबंधित कार्य किया जायेगा।

विभाग ने इन चीजों को ऑनलाइन कर लोगों को राहत दी है। हालाँकि, अब आप सोच रहे होंगे कि यह सब कैसे करें और एक ही जगह पर यह जानकारी कहां से मिलेगी, इसके लिए विभाग की ओर से एक ऐप लॉन्च किया गया है। आइये इसके बारे में जानें।

विभाग के इस ऐप का नाम बिहार सर्वे ट्रैकर है। इस ऐप को आप अपने एंड्रॉइड मोबाइल फोन में प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। डाउनलोड करने के बाद आपको यहां कई विकल्प मिलेंगे। आप अपने काम के अनुसार विकल्प चुनकर सही जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसमें आपको उस स्थान के बारे में जानकारी मिलेगी जहां शिविर या विशेष सर्वेक्षण कार्य हो रहा है और कई अन्य जानकारी भी मिलेगी।

इस ऐप पर इतने जानकारी उपलब्ध

इस ऐप पर आप अपने ग्राम क्षेत्र का नाम चुनकर विशेष सर्वेक्षण कार्य एवं निपटान की स्थिति, शिविर का पता एवं कार्यरत कर्मचारियों के मोबाइल नंबर प्राप्त कर सकेंगे।

आप उन राजस्व ग्रामों के नाम जान सकेंगे जिनके प्रारूप अधिकार अभिलेख एवं मानचित्र प्रकाशित हो चुके हैं।

11 प्रकार की सार्वजनिक सेवाएँ ऑनलाइन उपलब्ध होंगी जैसे स्व-घोषणा, खानापूरी फॉर्म की प्राप्ति और आपत्ति प्रस्तुत करना, ड्राफ्ट के बाद आपत्ति देने की सुविधा, अंतिम रूप से प्रकाशित अधिकार अभिलेख और मानचित्र देखने की सुविधा।

इस ऐप पर आपको खेसरा द्वारा निर्धारित लगान देखने की सुविधा भी मिलती है।

अंतिम रूप से प्रकाशित खतियान एवं नक्शा देखने की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

आप बिहार सर्वे ट्रैकर ऐप डाउनलोड करके और आवश्यक जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

Nitesh Kumar Jha

नितेश कुमार झा पिछले 2.5 साल से thebegusarai.in से बतौर Editor के रूप में जुड़े हैं। इन्हें भारतीय राजनीति समेत एंटरटेनमेंट और बिजनेस से जुड़ी खबरों को लिखने में काफी दिलचस्पी है। इससे पहले वह असम से प्रकाशित अखबार दैनिक पूर्वोदय समेत कई मीडिया संस्थानों में काम किया। उनके लेख प्रभात खबर, दैनिक पूर्वोदय, पूर्वांचल प्रहरी और जनसत्ता जैसे अखबारों में भी प्रकाशित हो चुके हैं। अभी नीतेश दिल्ली स्थित जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी से MA मास मीडिया कर रहे हैं।