Saturday, July 27, 2024
Bihar

दुल्हन करती रही सुहागरात का इंतजार..दूल्हा हो गया फरार, फिर पुलिस ने बिछाया जाल..

डेस्क : बिहार के मुजफ्फरपुर से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसके बारे में जानकर आप भी अनजान रह जाएंगे। मुजफ्फरपुर में शादी के अगले दिन दूल्हा रहस्यमय तरीके से गायब हो गया। दूल्हे के लापता होते ही घर में हड़कंप मच गया। रिसेप्शन गुरुवार को होना था। परिजन दूल्हे की तलाश करते रहे, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। पूरा मामला मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र के राघोपुर इलाके का है। घटना के बाद लड़के के परिवार ने युवक के लापता होने की एफआईआर दर्ज कराई है।

इस संबंध में अहियापुर थाने के SHO रोहन कुमार कहते हैं कि “FIR दर्ज कर ली गई है। युवक की तलाश की जा रही है। दो दिन पहले उसकी शादी हुई थी। शादी के अगले दिन से ही वह लापता है. इलाके में उसका रिसेप्शन होना था।” लगे सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है। जांच की जा रही है।”

दो दिन पहले हुई थी शादी

इस नए नवेले दूल्हे का नाम आदित्य कुमार ठाकुर है। दो दिन पहले ही उसकी शादी हुई थी। उनका रिसेप्शन गुरुवार को होना है। शादी से पहले सब कुछ ठीक था। शादी के अगले दिन सुबह वह घर से निकल गया। घर पर उसने कहा कि वह पांच मिनट में आ रहा है। उसके बाद से वह वापस नहीं लौटा। वह भागलपुर एसबीआई बैंक शाखा में पदस्थापित हैं।

‘पांच मिनट में वापस आने को कहा था’

वहीं दुल्हन ने भी काफी देर तक आदित्य का इंतजार किया। लेकिन जब वह वापस नहीं लौटा तो उसने अपने ससुराल वालों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद आदित्य के परिवार वालों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। काफी देर तक ढूंढने के बाद जब आदित्य नहीं मिला तो दूल्हे के परिवार ने आशीष के मोबाइल पर फोन किया तो पता चला कि मोबाइल बंद है। परिजनों का कहना है कि आदित्य का किसी से कोई विवाद नहीं था। इसके अलावा उन्होंने पहले कभी ऐसा कुछ नहीं किया था।

Nitesh Kumar Jha

नितेश कुमार झा पिछले 2.5 साल से thebegusarai.in से बतौर Editor के रूप में जुड़े हैं। इन्हें भारतीय राजनीति समेत एंटरटेनमेंट और बिजनेस से जुड़ी खबरों को लिखने में काफी दिलचस्पी है। इससे पहले वह असम से प्रकाशित अखबार दैनिक पूर्वोदय समेत कई मीडिया संस्थानों में काम किया। उनके लेख प्रभात खबर, दैनिक पूर्वोदय, पूर्वांचल प्रहरी और जनसत्ता जैसे अखबारों में भी प्रकाशित हो चुके हैं। अभी नीतेश दिल्ली स्थित जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी से MA मास मीडिया कर रहे हैं।