ये है Bihar के छोटे Khan Sir – महज 8 साल की उम्र में 10वीं के छात्रों को पढ़ाता है, कारनामे जान हो जाएंगे हैरान..

Bobby: हर क्षेत्र में बिहार के बच्चे अपनी प्रतिभा से राज्य का नाम रोशन कर रहे हैं। यहां के बच्चों में गणित को लेकर काफी प्रेम दिखता है। आपने अक्सर देखा होगा कि बिहार वाले गणित में तेज होते हैं। आज हम बिहार में रहने वाले ऐसे नन्हे गणितज्ञ के बारे में गणितज्ञ के बारे में बात करेंगे, जिसे देखकर आप भी आर्यभट्ट को याद करने लगेंगे। हम पटना के मसौढ़ी का रहने वाला बॉबी के बारे में बात कर रहे हैं। 8 साल का बॉबी कोई साधारण बालक नहीं है, बल्कि एक नन्हा गणितज्ञ है। तीसरी क्लास में पढ़ने वाला बॉबी दसवीं के बच्चों को गणित पढ़ाता है। अब तो लोग इसे छोटे खान सर भी कहने लगे हैं।

बॉबी मसोढ़ी प्रखंड के नदवा स्थित चपौर गांव का रहने वाला है। उनके माता-पिता ने गांव में अपने घर में एक छोटा सा स्कूल खोला है। बॉबी भी इसी स्कूल में पढ़ता है। बॉबी के विकलांग पिता राजकुमार दसवीं कक्षा तक के बच्चों को अपने घर में ही कोचिंग देते हैं। पिता की गैरमौजूदगी में बॉबी नौवीं और दसवीं तक बच्चों को गणित पढ़ाते हैं।

200 से ज्यादा फॉर्मूले बॉबी को याद : बॉबी को बीजगणित का अधिक शौक है। वह नौवीं और दसवीं क्लास के बीजगणित को चुटकियों में हल कर देते हैं। बॉबी को 10वीं कक्षा के गणित के 200 से अधिक फॉर्मूले याद हैं। बॉबी को मैथ्स करते देख आप भी हैरान रह जाएंगे। बॉबी के पिता राजकुमार ने बताया कि चार साल की उम्र से ही उसने पढ़ाई में दिलचस्पी दिखानी शुरू कर दी थी. हालांकि आम बच्चों की तरह बॉबी भी गलत व्यवहार करता है, लेकिन जब वह क्लास लेता है तो क्लास में बैठकर पढ़ाई करता है।

बॉबी के माता पिता का सहयोग : राजकुमार बेहद मध्यम वर्गीय परिवार से हैं। बॉबी की मां प्रभा कुमारी ने बताया कि जब वह क्लास में सीखने के बाद उनके पास आता है तो वह उसे बता देती है। वह अपने घर में स्कूल चला रहा है। दोनों ने ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई पूरी की है। काम नहीं मिलने पर पति-पत्नी मिलकर गांव में ही स्कूल चला रहे हैं।

क्या कहते हैं बॉबी : बॉबी ने बताया कि उन्हें मैथ्स करने में मजा आता है। उसका सपना है कि वह बड़ा होकर वैज्ञानिक बने और आधुनिक मिसाइल बनाने के लिए रिसर्च करे। उसकी मां प्रभा कुमारी ने बताया कि बॉबी अभी छोटा है। बता दें कि आर्यभट्ट भी इसी क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं। बिहार को अब बॉबी में एक और आर्यभट्ट नजर आ रहा है।