Saturday, July 27, 2024
Bihar

बिहार के मैट्रिक फेल युवक ने महज 13 महीने में खड़ी कर दी करोड़ों की कंपनी, जानिए- कहानी….

डेस्क : एक फिल्म का डायलॉग है, हार कर जीतने वालों को बाजीगर कहते हैं। इस डायलॉग को बिहार के एक लड़के ने हकीकत में बदल दिया है। मैट्रिक परीक्षा में फेल हुए 22 साल के सोनू आज अपनी खुद की कंपनी चला रहे हैं। सोनू की कहानी फिल्मी है लेकिन बिल्कुल असली है। आप इनसे प्रेरणा ले सकते हैं। 22 साल का सोनू बिहार की मैट्रिक परीक्षा में फेल हो गया था। लेकिन असफल होने के बाद निराश होकर उन्होंने बिजनेस करना चुना और आज इसका परिणाम आप देख सकते हैं। जानिए उनकी पूरी कहानी।

मैट्रिक परीक्षा में असफल होने के बाद मैंने सोचा कि पढ़ाई के बजाय अपने जुनून को पूरा करना बेहतर है। सोनू ने 13 महीने पहले अपनी कंपनी खोली थी। आज सोनू का सालाना टर्नओवर करीब 25 लाख रुपये है। लोकल 18 की टीम से बात करते हुए सोनू ने कहा कि अगले साल यह टर्नओवर 50 लाख रुपये के आसपास होगा।

सोनू वर्ष 2016 में मैट्रिक की परीक्षा में फेल हो गये थे। उस समय परिवार की आर्थिक स्थिति भी अच्छी नहीं थी। इस कारण वह ठीक से पढ़ाई नहीं कर सका। आज सोनू मैट्रिक के अलावा इंटर भी पास कर चुका है और ग्रेजुएशन कर रहा है। पढ़ाई में फेल हुए सोनू ने घर पर ही खोली अपनी कंपनी। उन्होंने एक बुक बाइंडिंग और नोटबुक बनाने की कंपनी खोली। आज सोनू हर महीने लाखों रुपए कमा रहे हैं। वह अपने घर पर ही नोटबुक तैयार करते हैं। वह देश के कई शहरों में अपनी नोटबुक सप्लाई करते हैं। सोनू की बनाई नोटबुक बिहार समेत बंगाल, यूपी और महाराष्ट्र में खूब बिक रही है।

Nitesh Kumar Jha

नितेश कुमार झा पिछले 2.5 साल से thebegusarai.in से बतौर Editor के रूप में जुड़े हैं। इन्हें भारतीय राजनीति समेत एंटरटेनमेंट और बिजनेस से जुड़ी खबरों को लिखने में काफी दिलचस्पी है। इससे पहले वह असम से प्रकाशित अखबार दैनिक पूर्वोदय समेत कई मीडिया संस्थानों में काम किया। उनके लेख प्रभात खबर, दैनिक पूर्वोदय, पूर्वांचल प्रहरी और जनसत्ता जैसे अखबारों में भी प्रकाशित हो चुके हैं। अभी नीतेश दिल्ली स्थित जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी से MA मास मीडिया कर रहे हैं।