Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    बेगूसराय में सड़क सुरक्षा पर सख्ती : जनवरी में 1.63 करोड़ का जुर्माना, स्कूली परिवहन पर बड़ा फैसला…

    February 24, 2026 7:01 pm

    Barauni Refinery के 500 गज दायरे में 6 मार्च तक धारा-163 लागू, धरना-प्रदर्शन पर रोक…

    February 23, 2026 6:27 pm

    बेगूसराय रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा टला, आरपीएफ की तत्परता से बची यात्री की जान…

    February 23, 2026 2:10 pm
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    The Begusarai
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»Bihar»Shravani Mela 2025 : श्रद्धालुओं के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा- इन रूटों पर चलेंगी कई स्पेशल ट्रेनें..
    Bihar

    Shravani Mela 2025 : श्रद्धालुओं के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा- इन रूटों पर चलेंगी कई स्पेशल ट्रेनें..

    सुमन सौरबBy सुमन सौरबJuly 5, 2025 9:38 amUpdated:July 5, 2025 9:39 amNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    Shravani Mela 2025 Special Train List
    Facebook Twitter Email WhatsApp
    SVPL Homes

    Shravani Mela 2025 Special Train List : आगामी श्रावणी मेला को लेकर रेलवे ने श्रद्धालुओं की यात्रा को सुगम और सुविधाजनक बनाने के लिए व्यापक तैयारी की है। इस बार देवघर और सुल्तानगंज समेत अन्य शिवधामों तक पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए विशेष ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। इसके साथ ही मेला अवधि के दौरान प्रमुख स्टेशनों पर कई ट्रेनों के ठहराव समय को भी बढ़ाया गया है।

    रेलवे की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, जसीडीह स्टेशन पर श्रावणी मेले के दौरान अधिकांश ट्रेनों का ठहराव कम से कम पांच मिनट का कर दिया गया है। वहीं, सुल्तानगंज स्टेशन पर चार जोड़ी ट्रेनों को दो मिनट का विशेष ठहराव दिया गया है, ताकि जलाभिषेक को जा रहे कांवरियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

    ये स्पेशल ट्रेनें रहेंगी मुख्य आकर्षण

    1. जयनगर-आसनसोल-जयनगर श्रावणी मेला स्पेशल (05597/05598): यह ट्रेन समस्तीपुर, बरौनी, मुंगेर, जमालपुर, किउल, झाझा होते हुए जसीडीह तक जाएगी। 11 जुलाई से 8 अगस्त तक यह ट्रेन सप्ताह में तीन दिन — मंगलवार, शुक्रवार और रविवार को रात 10 बजे जयनगर से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 9:05 बजे जसीडीह पहुंचते हुए 11:30 बजे आसनसोल पहुंचेगी। वापसी में 12 जुलाई से 9 अगस्त तक बुधवार, शनिवार और सोमवार को दोपहर 1 बजे आसनसोल से रवाना होकर अगले दिन सुबह 4:20 बजे जयनगर पहुंचेगी।

    2. रक्सौल-देवघर-रक्सौल श्रावणी मेला स्पेशल (05545/05546) : 13 जुलाई से 8 अगस्त तक यह स्पेशल ट्रेन सप्ताह में तीन दिन — रविवार, मंगलवार और शुक्रवार को रक्सौल से सुबह 5:15 बजे चलकर उसी दिन शाम 4:50 बजे देवघर पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन इन्हीं दिनों शाम 5:50 बजे देवघर से चलकर अगले दिन सुबह 6 बजे रक्सौल पहुंचेगी।

    3. बढ़नी-देवघर-बढ़नी श्रावणी मेला स्पेशल (05028/05027): यह ट्रेन 9 जुलाई से 10 अगस्त तक प्रतिदिन बढ़नी से शाम 5:30 बजे चलकर बरौनी, बेगूसराय, मुंगेर, सुल्तानगंज स्टेशनों से गुजरते हुए दूसरे दिन दोपहर 1 बजे देवघर पहुंचेगी। वापसी में 10 जुलाई से 11 अगस्त तक प्रतिदिन देवघर से शाम 6:45 बजे रवाना होकर अगले दिन दोपहर 12:30 बजे बढ़नी पहुंचेगी।

    इन ट्रेनों में जोड़े जाएंगे अतिरिक्त कोच

    मेला अवधि में भीड़ को देखते हुए रेलवे ने कुछ नियमित ट्रेनों में एक-एक अतिरिक्त कोच जोड़ने का फैसला लिया है। इनमें शामिल हैं:

    • 13021/13022 हावड़ा-रक्सौल-हावड़ा मिथिला एक्सप्रेस
    • 13029/13030 हावड़ा-मोकामा-हावड़ा एक्सप्रेस
    • 13185/13186 हावड़ा-जयनगर-हावड़ा गंगा सागर एक्सप्रेस
    • 13105/13106 सियालदह-बलिया-सियालदह एक्सप्रेस

    श्रद्धालुओं से अपील: यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की अद्यतन स्थिति जानने के लिए रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी स्टेशन से संपर्क जरूर करें।

    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबेगूसराय : केवाला के नाम पर 15 लाख की ठगी, विरोध करने पर पीड़िता के साथ मारपीट और चेन लूट..
    Next Article प्रेम-संबंध बना मौत की वजह: आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने पर स्वर्ण व्यवसायी सुनील की हत्या…
    सुमन सौरब
    • Website
    • Instagram
    • LinkedIn

    सुमन सौरब मार्च 2020 से thebegusarai.in वेबसाइट में कार्यरत हैं। वे बेगूसराय जिले के निवासी हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता करियर में उन्हें राजनीति, अपराध (क्राइम) और क्रिकेट जैसे विषयों पर लेखन का व्यापक अनुभव है। thebegusarai.in पर सबसे पहले, सबसे सटीक और तथ्यपरक खबरें पाठकों तक पहुँचाने के उद्देश्य से वे निरंतर लेखन कार्य कर रहे हैं।

    ये भी पढ़ें।

    Anant Singh का वायरल वीडियो : RJD का दावा- ‘नायक नहीं, खलनायक है तू!’

    January 19, 2026 9:10 am

    Patna को मिलेगा नया रिवर फ्रंट, दीघा से दीदारगंज तक बदलेगा गंगा तट का नजारा…

    January 18, 2026 9:05 am

    रेलवे का बड़ा फैसला : सीतामढ़ी-जयनगर-निर्मली नई रेल लाइन को हरी झंडी…

    January 18, 2026 8:55 am

    Comments are closed.

    Top Posts

    DAV Public School बखरी में अनोखे अंदाज में मनाया गया शिक्षक दिवस…

    September 6, 2024 2:00 pm

    बेगूसराय के नए DM ने कहा- शहर में बिना नंबर व रजिस्ट्रेशन वाले टेम्पो व ई-रिक्शा लगेगी रोक…

    September 14, 2024 8:17 am

    मंझौल कोर्ट में चेरिया बरियारपुर की थानाध्यक्ष समेत 12 के ऊपर परिवाद पत्र हुआ दायर, जानें- पूरा मामला…

    September 6, 2024 8:42 pm

    Sonpur Division news : सोनपुर मंडल में टिकट चेकिंग अभियान, ₹20 लाख से अधिक की राजस्व वसूली..

    January 6, 2026 10:01 pm
    Don't Miss
    Begusarai News

    बेगूसराय में सड़क सुरक्षा पर सख्ती : जनवरी में 1.63 करोड़ का जुर्माना, स्कूली परिवहन पर बड़ा फैसला…

    By सुमन सौरबFebruary 24, 2026 7:01 pm

    Begusarai News : बेगूसराय में सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है।…

    Barauni Refinery के 500 गज दायरे में 6 मार्च तक धारा-163 लागू, धरना-प्रदर्शन पर रोक…

    February 23, 2026 6:27 pm

    बेगूसराय रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा टला, आरपीएफ की तत्परता से बची यात्री की जान…

    February 23, 2026 2:10 pm

    बेगूसराय में बच्चों की जान से खिलवाड़, स्कूल परिसर में लगा 100 केवी का ट्रांसफार्मर बना खतरा..

    February 20, 2026 12:36 pm
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: thebegusarai@gmail.com
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.