Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    अभियान बसेरा-02: बेगूसराय में भूमिहीन परिवारों को मिलेगी वासभूमि, आवेदन सिर्फ अंचल कार्यालय में

    September 21, 2026 7:47 pm

    बेगूसराय सहित 12 जिलों में खाद्य सुरक्षा टीमों की जांच, गया में रेस्टोरेंट को सुधार नोटिस

    September 21, 2026 7:42 pm

    बरौनी CCTV खरीद विवाद : ₹3.47 करोड़ के टेंडर पर उठे सवाल, डीएम ने जांच के दिए आदेश…

    September 19, 2026 7:40 pm
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Begusarai
    Subscribe
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»Begusarai News»प्रेम-संबंध बना मौत की वजह: आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने पर स्वर्ण व्यवसायी सुनील की हत्या…
    Begusarai News

    प्रेम-संबंध बना मौत की वजह: आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने पर स्वर्ण व्यवसायी सुनील की हत्या…

    सुमन सौरबBy सुमन सौरबJuly 5, 2025 8:57 pmUpdated:July 5, 2025 9:12 pmNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    Begusarai News
    Facebook Twitter Email WhatsApp
    SVPL Homes

    Begusarai News : बेगूसराय के सिंघौल थाना क्षेत्र अंतर्गत फतेहपुर गांव में 4 जुलाई की सुबह संदिग्ध हालत में मिले आभूषण व्यवसायी की हत्या के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, मृतक सुनील कुमार की हत्या अवैध संबंधों के चलते की गई थी। हत्या में उसकी प्रेमिका और प्रेमिका का पति एवं उसकी साली की संलिप्तता सामने आई है। तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

    मामले का खुलासा करते हुए सदर एसडीपीओ-1 सुबोध कुमार ने बताया कि महारथपुर निवासी और फतेहपुर चौक पर बर्तन एवं ज्वेलरी की दुकान चलाने वाले 24 वर्षीय सुनील कुमार की गला दबाकर हत्या की गई थी। हत्या का कारण मृतक के प्रेमिका प्रियांशु देवी से चार वर्षों से चल रहे अवैध संबंध बताए गए हैं।

    आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए थे सुनील

    पुलिस के अनुसार, 3 जुलाई की दोपहर करीब सवा तीन बजे सुनील अपनी दुकान से निकले और 13 रुपये वाला दही खाते-खाते सीधे अपनी प्रेमिका फतेहपुर गांव स्थित प्रियांशु देवी के मायके पहुंचे। प्रियांशु देवी इन दिनों अपने ससुराल न जाकर मायके में रह रही थी। उसी दौरान उसका पति जितेंद्र कुमार, जो ड्यूटी पर नहीं गया था, छत पर सो रहा था।

    इसी बीच उसकी नींद खुली और उसने अपनी पत्नी को सुनील के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया। गुस्से में आकर जितेंद्र ने सुनील का गला दबा दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हत्या में प्रियांशु और उसकी बहन विधि बुद्ध बालिका ने भी मदद की। इसके बाद तीनों ने शव को मंदिर के पास स्थित एक चहारदीवारी से घिरे भूखंड में फेंक दिया और फरार हो गए।

    मोबाइल ने खोला हत्या का राज

    पुलिस ने जब मामले की तहकीकात शुरू की तो सुनील के कॉल डिटेल खंगाले गए। जांच में पता चला कि दो जुलाई को अंतिम कॉल प्रियांशु देवी की थी। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लिया और सख्ती से पूछताछ की गई। पूछताछ में प्रियांशु ने हत्या की बात स्वीकार की और अपने पति व बहन की भूमिका का भी खुलासा किया। प्रियांशु की निशानदेही पर उसके घर में बने शौचालय की टंकी से सुनील का मोबाइल फोन भी बरामद किया गया। तीनों आरोपितों ने पुलिस के समक्ष अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।

    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleShravani Mela 2025 : श्रद्धालुओं के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा- इन रूटों पर चलेंगी कई स्पेशल ट्रेनें..
    Next Article बेगूसराय में उलाव हवाई अड्डा के लिए स्थल अध्ययन पर खर्च होंगे 40.75 लाख- सम्राट चौधरी..
    सुमन सौरब
    • Website
    • Instagram
    • LinkedIn

    सुमन सौरब मार्च 2020 से thebegusarai.in वेबसाइट में कार्यरत हैं। वे बेगूसराय जिले के निवासी हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता करियर में उन्हें राजनीति, अपराध (क्राइम) और क्रिकेट जैसे विषयों पर लेखन का व्यापक अनुभव है। thebegusarai.in पर सबसे पहले, सबसे सटीक और तथ्यपरक खबरें पाठकों तक पहुँचाने के उद्देश्य से वे निरंतर लेखन कार्य कर रहे हैं।

    ये भी पढ़ें।

    अभियान बसेरा-02: बेगूसराय में भूमिहीन परिवारों को मिलेगी वासभूमि, आवेदन सिर्फ अंचल कार्यालय में

    September 21, 2026 7:47 pm

    बेगूसराय सहित 12 जिलों में खाद्य सुरक्षा टीमों की जांच, गया में रेस्टोरेंट को सुधार नोटिस

    September 21, 2026 7:42 pm

    बरौनी CCTV खरीद विवाद : ₹3.47 करोड़ के टेंडर पर उठे सवाल, डीएम ने जांच के दिए आदेश…

    September 19, 2026 7:40 pm

    Comments are closed.

    Top Posts

    15 से 18 सितंबर तक भव्य गणेश उत्सव, 1993 से चली आ रही परंपरा ..Ganesh Utsav Begusarai

    September 14, 2026 12:54 am

    DAV Public School बखरी में अनोखे अंदाज में मनाया गया शिक्षक दिवस…

    September 6, 2024 2:00 pm

    बेगूसराय के नए DM ने कहा- शहर में बिना नंबर व रजिस्ट्रेशन वाले टेम्पो व ई-रिक्शा लगेगी रोक…

    September 14, 2024 8:17 am

    मंझौल कोर्ट में चेरिया बरियारपुर की थानाध्यक्ष समेत 12 के ऊपर परिवाद पत्र हुआ दायर, जानें- पूरा मामला…

    September 6, 2024 8:42 pm
    Don't Miss
    Begusarai News

    अभियान बसेरा-02: बेगूसराय में भूमिहीन परिवारों को मिलेगी वासभूमि, आवेदन सिर्फ अंचल कार्यालय में

    By The Begusarai DeskSeptember 21, 2026 7:47 pm

    बेगूसराय: जिले के भूमिहीन और वासभूमि रहित परिवारों के लिए राहत की खबर है। जिला…

    बेगूसराय सहित 12 जिलों में खाद्य सुरक्षा टीमों की जांच, गया में रेस्टोरेंट को सुधार नोटिस

    September 21, 2026 7:42 pm

    बरौनी CCTV खरीद विवाद : ₹3.47 करोड़ के टेंडर पर उठे सवाल, डीएम ने जांच के दिए आदेश…

    September 19, 2026 7:40 pm

    पटना हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति अजीत कुमार ने किया रेलवे कोर्ट का निरीक्षण, 1 साल में बनेगी नई बिल्डिंग…

    September 18, 2026 6:52 pm
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: [email protected]
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.