Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    बेगूसराय में सड़क सुरक्षा पर सख्ती : जनवरी में 1.63 करोड़ का जुर्माना, स्कूली परिवहन पर बड़ा फैसला…

    February 24, 2026 7:01 pm

    Barauni Refinery के 500 गज दायरे में 6 मार्च तक धारा-163 लागू, धरना-प्रदर्शन पर रोक…

    February 23, 2026 6:27 pm

    बेगूसराय रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा टला, आरपीएफ की तत्परता से बची यात्री की जान…

    February 23, 2026 2:10 pm
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    The Begusarai
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»Bihar»कैपिटल एक्सप्रेस में लूटपाट : हथियारबंद बदमाशों ने 15 यात्रियों से की मारपीट, अफरातफरी का माहौल..
    Bihar

    कैपिटल एक्सप्रेस में लूटपाट : हथियारबंद बदमाशों ने 15 यात्रियों से की मारपीट, अफरातफरी का माहौल..

    सुमन सौरबBy सुमन सौरबJuly 4, 2025 5:27 pmNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    Capital Express
    Facebook Twitter Email WhatsApp
    SVPL Homes

    Capital Express : 13247 कामाख्या-राजेंद्र नगर टर्मिनल कैपिटल एक्सप्रेस में गुरुवार देर रात एक बड़ी आपराधिक वारदात सामने आई है। राजधानी पटना की ओर जा रही इस ट्रेन में चकिया और राजेंद्र नगर पुल स्टेशन के बीच 4 हथियारबंद बदमाश जनरल बोगी में सवार हो गए और जमकर उत्पात मचाया। करीब 15 यात्रियों के साथ मारपीट करते हुए नकदी, मोबाइल और अन्य सामान लूट लिए गए। इस वारदात में 3 यात्री घायल हो गए हैं, जिनमें दो को सिर में गंभीर चोटें आई हैं।

    घटना गुरुवार रात करीब दो बजे की है। बताया जा रहा है कि ट्रेन जैसे ही चकिया और राजेंद्र नगर पुल स्टेशन के बीच कुछ देर के लिए रुकी, तभी 4 की संख्या में अपराधी जनरल बोगी में घुस आए। हाथों में लाठी-डंडे और धारदार हथियार लिए इन बदमाशों ने विरोध करने वाले यात्रियों पर हमला बोल दिया। बोगी में अचानक चीख-पुकार मच गई। बदमाशों ने 15 से ज्यादा यात्रियों को निशाना बनाते हुए उनके मोबाइल फोन, नकदी और अन्य सामान छीन लिए। इसके बाद सभी आरोपी फरार हो गए।

    घटना की सूचना जैसे ही रेलवे अधिकारियों को मिली, आरपीएफ की टीम और स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। ट्रेन जब मोकामा स्टेशन पर रुकी, तो यात्रियों ने हंगामा करते हुए घटना की जानकारी रेलवे अधिकारियों को दी। यात्रियों ने बताया कि हमले के दौरान ट्रेन में कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं थी।

    यात्रियों का कहना है कि बदमाशों ने लूट के दौरान मोबाइल, नकदी और कई अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ किया। विरोध करने वाले यात्रियों के साथ बर्बरता की गई। यात्रियों ने बताया ट्रेन में कोई सुरक्षाकर्मी तैनात नहीं था, जबकि यह रूट पहले भी आपराधिक घटनाओं के लिए चर्चित रहा है।

    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबेगूसराय में आभूषण कारोबारी की संदिग्ध हालत में शव मिलने से सनसनी- जाँच में जुटी पुलिस..
    Next Article Begusarai News : मुहर्रम को लेकर बेगूसराय प्रशासन सतर्क! डीजे पर रोक और फ्लैग मार्च के निर्देश..
    सुमन सौरब
    • Website
    • Instagram
    • LinkedIn

    सुमन सौरब मार्च 2020 से thebegusarai.in वेबसाइट में कार्यरत हैं। वे बेगूसराय जिले के निवासी हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता करियर में उन्हें राजनीति, अपराध (क्राइम) और क्रिकेट जैसे विषयों पर लेखन का व्यापक अनुभव है। thebegusarai.in पर सबसे पहले, सबसे सटीक और तथ्यपरक खबरें पाठकों तक पहुँचाने के उद्देश्य से वे निरंतर लेखन कार्य कर रहे हैं।

    ये भी पढ़ें।

    Anant Singh का वायरल वीडियो : RJD का दावा- ‘नायक नहीं, खलनायक है तू!’

    January 19, 2026 9:10 am

    Patna को मिलेगा नया रिवर फ्रंट, दीघा से दीदारगंज तक बदलेगा गंगा तट का नजारा…

    January 18, 2026 9:05 am

    रेलवे का बड़ा फैसला : सीतामढ़ी-जयनगर-निर्मली नई रेल लाइन को हरी झंडी…

    January 18, 2026 8:55 am

    Comments are closed.

    Top Posts

    DAV Public School बखरी में अनोखे अंदाज में मनाया गया शिक्षक दिवस…

    September 6, 2024 2:00 pm

    बेगूसराय के नए DM ने कहा- शहर में बिना नंबर व रजिस्ट्रेशन वाले टेम्पो व ई-रिक्शा लगेगी रोक…

    September 14, 2024 8:17 am

    मंझौल कोर्ट में चेरिया बरियारपुर की थानाध्यक्ष समेत 12 के ऊपर परिवाद पत्र हुआ दायर, जानें- पूरा मामला…

    September 6, 2024 8:42 pm

    Sonpur Division news : सोनपुर मंडल में टिकट चेकिंग अभियान, ₹20 लाख से अधिक की राजस्व वसूली..

    January 6, 2026 10:01 pm
    Don't Miss
    Begusarai News

    बेगूसराय में सड़क सुरक्षा पर सख्ती : जनवरी में 1.63 करोड़ का जुर्माना, स्कूली परिवहन पर बड़ा फैसला…

    By सुमन सौरबFebruary 24, 2026 7:01 pm

    Begusarai News : बेगूसराय में सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है।…

    Barauni Refinery के 500 गज दायरे में 6 मार्च तक धारा-163 लागू, धरना-प्रदर्शन पर रोक…

    February 23, 2026 6:27 pm

    बेगूसराय रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा टला, आरपीएफ की तत्परता से बची यात्री की जान…

    February 23, 2026 2:10 pm

    बेगूसराय में बच्चों की जान से खिलवाड़, स्कूल परिसर में लगा 100 केवी का ट्रांसफार्मर बना खतरा..

    February 20, 2026 12:36 pm
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: thebegusarai@gmail.com
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.