Saturday, July 27, 2024
Bihar

बिहार : मुंगेर में गंगा नदी के समानांतर होगा शानदार रेल पुल का निर्माण, जानें- क्या होगा खास..

बिहार के मुंगेर में गंगा नदी के ऊपर दूसरा पुल बनेगा. इस पुल को 1600 करोड रुपए की लागत से जमालपुर- मुंगेर के पथ पर दोबारा से बनाया जाएगा. यह पुल बनने के बाद से इस पर ट्रेनों की आवाजाही बढ़ जाएगी। भारतीय रेलवे ने इसे लेकर अपनी तैयारी तेज कर दी है और यहां पर 14 किलोमीटर तक रेलमार्ग फिर से बनाया जाएगा।

इस पुल के बनने से क्या होगा फायदा

बताया जा रहा है कि जमालपुर से मुंगेर स्टेशन की दूरी लगभग 7 किलोमीटर के आसपास है। जमालपुर से 14 किलोमीटर का रेलखंड दोबारा से बनाया जाएगा। वही, जमालपुर स्टेशन से सब्दलपुर स्टेशन की दूरी लगभग 15 किलोमीटर है।

सबदलपूर स्टेशन से ही बेगूसराय होते हुए तिलरथ स्टेशन और खगड़िया स्टेशन तक का रेल मार्ग विभाजित होता है। ऐसे में जमालपुर से सबदलपूर स्टेशन तक का दोहरीकरण कार्य होना है,क्योंकि जमालपुर से मात्र 14 किलोमीटर के रेलखंड को डबल लाइन करना है।

गंगा नदी पर दूसरा रेलवे भी बनेगा

जमालपुर से 14 किलोमीटर पर रेल मार्ग के दोहरीकरण कार्य के दौरान मुंगेर में गंगा नदी पर दूसरे रेल पुल का भी निर्माण किया जाएगा। मालदा रेल मंडल के जनसंपर्क विभाग से मिली जानकारी में बताया गया की दोहरीकरण कार्य के लिए तैयार किए गए डीपीआर में गंगा नदी पर दूसरे रेल पुल के निर्माण को भी शामिल किया गया है।

हालांकि, दूसरा रेल पुल सड़क पुल होगा या केवल रेल पुल होगा,इसकी जानकारी अभी तक नहीं दी गई है।वर्तमान में मुंगेर रेल पुल पर सड़क मार्ग और रेल मार्ग दोनों सुविधा उपलब्ध है।जबकि मुंगेर रेल पुल पर वाहन का दबाव बना है।ऐसे में यदि दूसरे रेल पुल का निर्माण भी रेल सड़क पुल के रूप में किया जा सकता है।

इस पुल को बनाने में 14 वर्ष लगे थे

बता दें की वर्तमान रेल सड़क पुल के निर्माण में लगभग 14 वर्ष का समय लगा था इस सड़क रेल पुल के निर्माण के लिए मंदिर की जनता के साथ तत्कालीन सांसद मंडल अनशन किया था। इस पुल की लंबाई 3.750 किलोमीटर है और इसकी चौड़ाई 12.25 मीटर है.इस वर्तमान पुल के निर्माण में लगभग 9300 करोड रुपए की लागत आई थी।विभिन्न तकनीक कारणों से 14 वर्षों तक चले निर्माण कार्य के बाद वर्ष 2016 में 11 मार्च को रेल आगमन आरंभ किया गया था।