Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    विधानसभा में गूँजा नल-जल योजना का मुद्दा: भाजपा विधायक ने सरकार को घेरा, जवाब को बताया ‘भ्रामक’

    February 5, 2026 12:32 pm

    इंटर परीक्षा 2026 : देर से आए तो गेट के बाहर ही रह जाएंगे छात्र, दीवार फांदी तो दर्ज होगी FIR…

    February 4, 2026 6:56 pm

    Indian Railway : अब बदले रूट पर चलेगी कोसी एक्सप्रेस: पटना जाने वाले यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें

    February 4, 2026 2:37 pm
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    The Begusarai
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»Bihar»बिहार में बनकर तैयार हुआ एक नया शानदार Airport, जानिए- कब भरेगी उड़ान…
    Bihar

    बिहार में बनकर तैयार हुआ एक नया शानदार Airport, जानिए- कब भरेगी उड़ान…

    Nitesh Kumar JhaBy Nitesh Kumar JhaDecember 26, 2025 3:28 pmNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    Patahi Airport
    Facebook Twitter Email WhatsApp

    Patahi Airport : वर्तमान में उत्तर बिहार के लिए दो एयरपोर्ट है। इनमें दरभंगा और पूर्णिया एयरपोर्ट शामिल है। अब एक और हवाई अड्डा मिलने वाला है। केंद्र सरकार की उड़ान योजना के तहत पूर्वी चंपारण जिले के पताही हवाई अड्डे को चालू करने की दिशा में तेजी से काम चल रहा है। एयरपोर्ट की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बाउंड्री वॉल का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। इसके बाद अब पूरा फोकस रनवे निर्माण पर है।

    विभागीय जानकारी के मुताबिक, रनवे निर्माण के लिए जरूरी सभी तकनीकी और प्रशासनिक प्रक्रियाएं पूरी कर ली गई हैं। बहुत जल्द इसके लिए औपचारिक टेंडर जारी किया जाएगा, जिसके बाद निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।

    1300 मीटर लंबा होगा रनवे

    पताही हवाई अड्डे के रनवे की लंबाई करीब 1300 मीटर होगी। यह छोटे विमानों के संचालन के लिए पर्याप्त मानी जाती है। तकनीकी टीम ने एयरपोर्ट के आसपास मौजूद इमारतों की ऊंचाई को लेकर सर्वे कर अपनी रिपोर्ट भी सौंप दी है। मौजूदा रनवे का पुनर्निर्माण कर उसे विमान के टेकऑफ और लैंडिंग के योग्य बनाया जाएगा।

    यह हवाई अड्डा करीब 101 एकड़ जमीन में फैला हुआ है। खास बात यह है कि यहां से छोटे विमान सेवाएं शुरू करने के लिए अतिरिक्त जमीन अधिग्रहण की जरूरत नहीं पड़ेगी। एयरपोर्ट परिसर का जीर्णोद्धार किया जा चुका है और चहारदीवारी की मरम्मत भी पूरी हो गई है। इस पूरे प्रोजेक्ट के लिए करीब 25 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

    पांच जिलों को होगा सीधा फायदा

    पताही एयरपोर्ट शुरू होने से मुजफ्फरपुर, मोतिहारी, शिवहर, सीतामढ़ी और वैशाली जिलों के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। फिलहाल यात्रियों को हवाई सफर के लिए पटना या दरभंगा जाना पड़ता है। लेकिन पताही एयरपोर्ट चालू होने से समय और पैसे दोनों की बचत होगी। वहीं राजभूषण निषाद ने कहा कि पताही एयरपोर्ट को चालू कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि अगले 10 दिनों के भीतर रनवे निर्माण का टेंडर जारी कर दिया जाएगा।

    Patahi Airport Patahi Airport latest update
    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअपने नए अवतार में आ रही Renault Duster! टाटा के छूटेंगे पसीने, जानिए- विस्तार से…
    Next Article Vijay sinha: जनता दरबार के दौरान गरजे बिहार के उपमुख्यमंत्री, कहा-भ्रष्टाचारी को श्मशान तक खोजा जाएगा
    Nitesh Kumar Jha
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    नितेश कुमार झा पिछले 2.5 साल से thebegusarai.in से बतौर Editor के रूप में जुड़े हैं। इन्हें भारतीय राजनीति समेत एंटरटेनमेंट और बिजनेस से जुड़ी खबरों को लिखने में काफी दिलचस्पी है। इससे पहले वह असम से प्रकाशित अखबार दैनिक पूर्वोदय समेत कई मीडिया संस्थानों में काम किया। उनके लेख प्रभात खबर, दैनिक पूर्वोदय, पूर्वांचल प्रहरी और जनसत्ता जैसे अखबारों में भी प्रकाशित हो चुके हैं। अभी नीतेश दिल्ली स्थित जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी से MA मास मीडिया कर रहे हैं।

    ये भी पढ़ें।

    Anant Singh का वायरल वीडियो : RJD का दावा- ‘नायक नहीं, खलनायक है तू!’

    January 19, 2026 9:10 am

    Patna को मिलेगा नया रिवर फ्रंट, दीघा से दीदारगंज तक बदलेगा गंगा तट का नजारा…

    January 18, 2026 9:05 am

    रेलवे का बड़ा फैसला : सीतामढ़ी-जयनगर-निर्मली नई रेल लाइन को हरी झंडी…

    January 18, 2026 8:55 am

    Comments are closed.

    Top Posts

    DAV Public School बखरी में अनोखे अंदाज में मनाया गया शिक्षक दिवस…

    September 6, 2024 2:00 pm

    बेगूसराय के नए DM ने कहा- शहर में बिना नंबर व रजिस्ट्रेशन वाले टेम्पो व ई-रिक्शा लगेगी रोक…

    September 14, 2024 8:17 am

    मंझौल कोर्ट में चेरिया बरियारपुर की थानाध्यक्ष समेत 12 के ऊपर परिवाद पत्र हुआ दायर, जानें- पूरा मामला…

    September 6, 2024 8:42 pm

    Sonpur Division news : सोनपुर मंडल में टिकट चेकिंग अभियान, ₹20 लाख से अधिक की राजस्व वसूली..

    January 6, 2026 10:01 pm
    Don't Miss
    Begusarai News

    विधानसभा में गूँजा नल-जल योजना का मुद्दा: भाजपा विधायक ने सरकार को घेरा, जवाब को बताया ‘भ्रामक’

    By सुमन सौरबFebruary 5, 2026 12:32 pm

    Begusarai News : बिहार विधानसभा का गुरुवार का सत्र काफी हंगामेदार रहा। हर घर नल-जल…

    इंटर परीक्षा 2026 : देर से आए तो गेट के बाहर ही रह जाएंगे छात्र, दीवार फांदी तो दर्ज होगी FIR…

    February 4, 2026 6:56 pm

    Indian Railway : अब बदले रूट पर चलेगी कोसी एक्सप्रेस: पटना जाने वाले यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें

    February 4, 2026 2:37 pm

    Begusarai Airport : बेगूसराय के उलाव एयरपोर्ट से गूंजेगी विमानों की गड़गड़ाहट- बजट 2026 में मुहर…

    February 4, 2026 10:10 am
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: thebegusarai@gmail.com
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.