Saturday, July 27, 2024
Bihar

Nitish Kumar ने CM पद से दिया इस्तीफा, कहा- “नए गठबंधन में जा रहे हैं….

बिहार जदयू विधायक दल की बैठक के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने आवास से राजभवन पहुंचे और अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दिया। मुख्यमंत्री आवास से नीतीश कुमार अपने दो मंत्रियों के साथ राजभवन पहुंचे। नीतीश कुमार ने राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मिलकर इस्तीफा सौंप दिया।

राजभवन से बाहर निकल कर उन्होंने कहा कि उन्होंने पार्टी के दबाव में इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा, लोगों की बात मानी। नीतीश कुमार ने कहा, अब वो नए गठबंधन में जा रहे हैं। पुराना गठबंधन काम नहीं कर रहा था।

इससे पहले जदयू विधायक दल की बैठक में नीतीश कुमार को किसी भी निर्णय के लिए अधिकृत किया। नीतीश रविवार की शाम नौवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। इधर, भाजपा प्रदेश कार्यालय में भी भाजपा विधायक दल की बैठक जारी है।

सुमन सौरब

सुमन सौरब thebegusarai.in वेबसाइट में मार्च 2020 से कार्यरत हैं। लगभग 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। बिहार के बेगूसराय जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश- विदेश, शिक्षा, ऑटो, बिजनेस, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। thebegusarai.in पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।