क्या है ASI सर्वे रिपोर्ट? जिसमें ‘ज्ञानवापी मस्जिद’ बनने से पहले ‘हिन्दू मंदिर’ का हुआ खुलासा….

ज्ञानवापी मस्जिद के मामले में एएसआई (ASI) ने अपना सर्वे रिपोर्ट अदालत को सौंप दिया है। इस सर्वे से कई खुलासे हुए हैं। ज्ञानवापि मस्जिद के अलावा अयोध्या राम मंदिर के फैसले में भी ASI ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ़ इंडिया (ASI) के रिपोर्ट में यह भी कहा गया है की मस्जिद खाली जमीन पर नहीं नहीं बनाई गई थी। हालांकि कोर्ट ने ASI की रिपोर्ट के आधार पर यह भी कहा था कि मंदिर तोड़कर मस्जिद बनाने की पुख्ता जानकारी नहीं है। तो क्या आपको पता है ASI है क्या? तो चलिए इसके बारे में जानते हैं।

क्या है ASI?

भारत के संस्कृति मंत्रालय के अंतर्गत आने वाली यह संस्था देश की ऐतिहासिक धरोहर के संरक्षण का काम करती है। भारत के ऐतिहासिक धरोहर के मेंटेनेंस के अलावा और भी जरूरी काम ASI के जिम्मे है। देश के किसी भी हिस्से में पुरातात्विक इमारत, संरचना या वस्तु मिलने पर ASI उसकी जांच करती है।

आप जानने के लिए भी उत्सुक होंगे कि ASI की स्थापना कब हुई थी।आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ़ इंडिया (ASI) यानी कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की स्थापना अंग्रेजी शासन काल के समय 1861 में हुई। इस संस्था की स्थापना देश की सांस्कृतिक विरासत की सुरक्षा के लिए की गई थी।