ऐसा मौका न मिलेगा दोबारा! Paytm पर 1 रुपये में खरीदें कोई भी सामान, जानें – क्या है ऑफर….

Paytm : आजकल इंटरनेट की दुनिया में हर कोई ऑनलाइन खरीदारी करने में आगे बढ़ चुका है और कोरोना काल के बाद तो बस लोग घर बैठे ही अपना जरूरी सामान खरीदने लगे है। लेकिन ऑनलाइन खरीदारी करने के बाद लोग डिजिटल पेमेंट ऐप्स द्वारा ही पेमेंट करते है।

आज हम आपको एक ऐसे ही पेमेंट ऐप के बारे में बता रहे है जिसका नाम Paytm है। लेकिन अगर आप Paytm का इस्तेमाल केवल पेमेंट करने के लिए नहीं कर रहे हैं तो आप बड़ी भूल कर रहे हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि Paytm ऐप पर आपको बहुत ही कम कीमत में कई सारे ऑफर्स मिल रहे है।

आपको जानकर हैरानी होगी कि आप Paytm से मात्र 1 रुपये में भी बड़ी शानदार डील्स खरीद सकते है। अगर आपको नहीं पता कैसे तो हम आपको बताने जा रहे कि आप किस तरह ये फायदा ले सकते है?

ऐसे ढूंढे 1 रुपये वाली डील्स

अगर आपको Paytm में ₹1 वाली डील खरीदनी है तो आपको ज्यादा कुछ नहीं करना बस हमारे दिए गए कुछ स्टेप्स आपको फॉलो करने होंगे।
• आपको सबसे पहले Paytm ऐप में जाना होगा और इसमें नीचे जाने के बाद आपको Deals और Cashback का ऑप्शन दिखेगा जिस पर आपको क्लिक करना है।
• इस टैब में आपको ₹1 के Deals का ऑफर दिखाई देगा जिस पर आपको क्लिक करना है।
• उसके बाद आपके सामने अगला पेज खुलेगा तो वहां पर ₹1 की डील के अलावा Hot Deals भी दिखाई देगी।
• इसमें आपको View All पर क्लिक करना होगा जिसमें आपको ₹1 वाली सभी Deals दिखाई देगी।

ऐसे करें Deals रिडीम

• अगर आपको इनमें से कोई डील पसंद आती है तो आपको Paytm Points या फिर ऑनलाइन पेमेंट के जरिए 1 रुपए वाली डील खरीदनी होगी।
• अगर आप अपनी पसंदीदा डील को पेटीएम पॉइंट या फिर ऑनलाइन पेमेंट के द्वारा खरीदेंगे तो आपको एक यूनिक कोड कार्ड मिलेगा।
• इसके बाद आपने जिस कंपनी के डील खरीदी है इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है और यह यूनिक कोड कूपन वहां इस्तेमाल करना है। इसके बाद यह डील ₹1 में आप खरीद सकते हैं।