Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    बरौनी CCTV खरीद विवाद : ₹3.47 करोड़ के टेंडर पर उठे सवाल, डीएम ने जांच के दिए आदेश…

    September 19, 2026 7:40 pm

    पटना हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति अजीत कुमार ने किया रेलवे कोर्ट का निरीक्षण, 1 साल में बनेगी नई बिल्डिंग…

    September 18, 2026 6:52 pm

    बेगूसराय में पटना HC के निरीक्षी जस्टिस अजीत कुमार का स्वागत, तीन दिवसीय दौरे पर न्यायालयों और संस्थानों का करेंगे निरीक्षण..

    September 18, 2026 1:05 pm
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Begusarai
    Subscribe
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»Bihar»Nitish kumar resignation: सीएम नीतीश देंगे इस्तीफा? BJP सांसद भीम सिंह का बड़ा बयान
    Bihar

    Nitish kumar resignation: सीएम नीतीश देंगे इस्तीफा? BJP सांसद भीम सिंह का बड़ा बयान

    Neha SinghBy Neha SinghDecember 25, 2025 2:29 pmNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    Nitish kumar resignation
    Facebook Twitter Email WhatsApp
    SVPL Homes

    Nitish kumar resignation: बिहार की राजनीति में कुछ स्थिर नहीं रहता है. नीतीश कुमार के दिल्ली दौरे के बाद कई तरह की सियासी बयानबाजी शुरु हो चुकी है. नीतीश कुमार के सीएम पद से इस्तीफा देने की चर्चाएं लगातार तेज हो गई है. सियासी जानकारों का कहना है कि नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं और उनकी जगह उनके बेटे निशांत कुमार कुर्सी संभाल सकते हैं.

    Nitish kumar resignation: बीजेपी नेता का बड़ा बयान

    सूत्रों के अनुसार यह भी जानकारी सामने आई है कि बिहार की राजनीति में खरमास के बाद बड़ा खेला हो सकता है. बीजेपी बिहार में अपना मुख्यमंत्री बनाना चाहती है जिसके लिए नीतीश कुमार के बेटे को डिप्टी सीएम बनाने का भी ऑफर दिया गया है. इन अटकलों के बीच बिहार में नीतीश कुमार की जगह निशांत कुमार के मुख्यमंत्री बनने की चर्चाओं पर भाजपा सांसद भीम सिंह ने बड़ा बयान दिया है. गुरुवार को भाजपा के राज्यसभा सांसद ने कहा कि नीतीश कुमार पूरी तरह स्वस्थ हैं और उनके नेतृत्व में ही बिहार में एनडीए की सरकार मजबूती से काम कर रही है.

    सिंह ने कहा कि आए दिन नीतीश कुमार की जगह निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाए जाने की चर्चाएं होती रहती है लेकिन ऐसा कोई भी फैसला जल्दबाजी में नहीं लिया जाएगा. भीम सिंह ने साफ तौर पर कहा कि मुख्यमंत्री पद को लेकर कोई भी बड़ा निर्णय पार्टी के शीर्ष स्तर पर होगा जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और अन्य शीर्ष नेता मिलकर विचार-विमर्ष करेंगे. उनके इस बयान से फिलहाल के लिए अटकलें शांत हो जाएगी. भीम सिंह ने कहा कि एनडीए पूरी तरह से एकजुट है.

    नेता ने नीतीश कुमार को बिहार का विकास पुरुष बताया और कहा कि उन्होंने बिहार के विकास को एक नई गति दी है. बिहार में नीतीश कुमार ने सड़कों का जाल बिछाया है. बिहार के हर घर में बिजली और पानी पहुंचाने वाले नेता नीतीश कुमार ही हैं. नीतीश कुमार के राज्य में कानून व्यवस्था सुधरी है और बिहार को विकसित राज्य बनाने में उनकी अहम भूमिका है.

    Nitish kumar resignation: राजद को बताया फालतू

    राजद नेता भीम सिंह ने अपने बयानों से राजद पर भी जमकर हमला बोला है. राजद पर तीखा हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल एक फालतू पार्टी है. उन्होंने कहा कि राजद नेताओं को खुद यह नहीं पता है कि उनके नेता तेजस्वी यादव कहां हैं लेकिन उन्हें एनडीए की चिंता सताए जा रही है. भाजपा नेता ने दो टूक कहा कि नीतीश कुमार का इस्तीफा देने वाली बात राजनीतिक अफवाह है और राजद का काम सिर्फ ऐसे मुद्दे पर बयानबाजी करना है. इससे पहले जदयू नेता ने भी बिहार के डीजीपी को पत्र लिखकर तेजस्वी के विदेश यात्रा पर नजर रखने कहा था.

    ये भी पढ़ें: Tejaswi yadav Videsh yatra: जदयू का दावा, यूपी के हिस्ट्रीशीटर के साथ विदेश घूमने गए तेजस्वी; कहा -ध्यान रखिए DGP साहब

    bihar cm resignation Bihar News bihar politics latest update bjp sansad bheem singh nishant kumar news nitish kumar latest news nitish kumar news Nitish kumar resignation
    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबेगूसराय में दिनदहाड़े फाइनेंस कर्मी से लूट, बाइक रोककर मारपीट कर रुपये छीन लिए..
    Next Article बेगूसराय में दुकान बंद कर घर लौट रहे युवक का अपहरण, मारपीट कर कार से ले गए बदमाश..
    Neha Singh
    • Website

    ये भी पढ़ें।

    गंगा का जलस्तर घटा फिर भी खतरे के निशान से ऊपर गंगा बेगूसराय Flood Update…

    September 14, 2026 12:10 am

    बेगूसराय में दिव्यांगजनों के लिए Job Camp, 17 सितंबर को 8 से 16 हजार तक रोजगार का मौका…

    September 13, 2026 11:57 pm

    पटना के CA गौरव गुंजन पर 457 करोड़ रुपये विदेश भेजने का आरोप, EOU ने दर्ज की FIR…

    September 13, 2026 11:48 pm

    Comments are closed.

    Top Posts

    15 से 18 सितंबर तक भव्य गणेश उत्सव, 1993 से चली आ रही परंपरा ..Ganesh Utsav Begusarai

    September 14, 2026 12:54 am

    DAV Public School बखरी में अनोखे अंदाज में मनाया गया शिक्षक दिवस…

    September 6, 2024 2:00 pm

    बेगूसराय के नए DM ने कहा- शहर में बिना नंबर व रजिस्ट्रेशन वाले टेम्पो व ई-रिक्शा लगेगी रोक…

    September 14, 2024 8:17 am

    मंझौल कोर्ट में चेरिया बरियारपुर की थानाध्यक्ष समेत 12 के ऊपर परिवाद पत्र हुआ दायर, जानें- पूरा मामला…

    September 6, 2024 8:42 pm
    Don't Miss
    Begusarai News

    बरौनी CCTV खरीद विवाद : ₹3.47 करोड़ के टेंडर पर उठे सवाल, डीएम ने जांच के दिए आदेश…

    By सुमन सौरबSeptember 19, 2026 7:40 pm

    Barauni Municipal Council CCTV Purchase Controversy : बेगूसराय के बरौनी नगर परिषद में CCTV कैमरों…

    पटना हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति अजीत कुमार ने किया रेलवे कोर्ट का निरीक्षण, 1 साल में बनेगी नई बिल्डिंग…

    September 18, 2026 6:52 pm

    बेगूसराय में पटना HC के निरीक्षी जस्टिस अजीत कुमार का स्वागत, तीन दिवसीय दौरे पर न्यायालयों और संस्थानों का करेंगे निरीक्षण..

    September 18, 2026 1:05 pm

    15 से 18 सितंबर तक भव्य गणेश उत्सव, 1993 से चली आ रही परंपरा ..Ganesh Utsav Begusarai

    September 14, 2026 12:54 am
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: [email protected]
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.