Friday, July 26, 2024
Bihar

CM Nitish ने खरीदी महंगी Electric Luxury Car, कीमत जानकर हो जाएंगे दंग!

CM Nitish : आज जैसे ही नीतीश कुमार विधानसभा पहुंचे, उनकी नई कार सुर्खियां बटोरने लगी। सीएम नीतीश के काफिले में दो नई कारें शामिल की गई हैं। इन दोनों की कीमत 50-50 लाख रुपये है। यह कार पूरी तरह से नई तकनीक पर आधारित है। दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को गाड़ियों का ज्यादा शौक नहीं रहा है।

सीएम बनने के बाद वह एम्बेसडर कार चलाते थे, उसके बाद उन्हें टाटा कंपनी की सफारी कार में देखा गया। लेकिन जब टाटा कंपनी ने बिहार में पहली बार इलेक्ट्रिक कार लॉन्च की तो कुछ समय तक नीतीश कुमार उसी कार से चलते थे। अब उनकी काफिले में नई कार शामिल की गई है। आइए अब जानते हैं नीतीश कुमार की नई कार के बारे में।

अब नीतीश इसी कार में करेंगे सवारी

अब एक बार फिर Hyundai कंपनी ने नई इलेक्ट्रिक लग्जरी गाड़ी Hyundai Ioniq 5 लॉन्च की है। बिहार पहुंचते ही मुख्यमंत्री इस गाड़ी की सवारी कर रहे हैं। सोमवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी नई इलेक्ट्रिक और लग्जरी कार Hyundai Ioniq 5 से विधानसभा पहुंचे। उनके साथ सीएम, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा भी मौजूद थे। सीएम नीतीश कुमार की कार के ड्राइवर गणेश ने कहा कि कार बहुत अच्छी और ऑटोमैटिक है। मुख्यमंत्री अब इसी गाड़ी में सवार होंगे। सीएम को भी ये कार बेहद पसंद है।

जानिए Hyundai Ioniq 5 की कीमत और फीचर्स

Hyundai Ioniq 5 काफी हाईटेक और आरामदायक है। इसके अलावा Hyundai Ioniq 5 इको फ्रेंडली भी है। आपको बता दें, Hyundai Ioniq 5 कार की कीमत करीब 55 लाख रुपये है। यह पूरी तरह से इको फ्रेंडली कार है। कार में मिनी बस के पहिये हैं। एक बार चार्ज करने पर यह कार 635 किमी चलती है।

Nitesh Kumar Jha

नितेश कुमार झा पिछले 2.5 साल से thebegusarai.in से बतौर Editor के रूप में जुड़े हैं। इन्हें भारतीय राजनीति समेत एंटरटेनमेंट और बिजनेस से जुड़ी खबरों को लिखने में काफी दिलचस्पी है। इससे पहले वह असम से प्रकाशित अखबार दैनिक पूर्वोदय समेत कई मीडिया संस्थानों में काम किया। उनके लेख प्रभात खबर, दैनिक पूर्वोदय, पूर्वांचल प्रहरी और जनसत्ता जैसे अखबारों में भी प्रकाशित हो चुके हैं। अभी नीतेश दिल्ली स्थित जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी से MA मास मीडिया कर रहे हैं।