Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    दिसंबर तक 2500 घरों में सोलर प्लांट लगाने का लक्ष्य, बेगूसराय में लगा सोलर मेला…

    October 8, 2026 5:11 pm

    Begusarai News : बेगूसराय बस स्टैंड के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, तीन को लगी गोली, एक गंभीर..

    October 7, 2026 9:21 am

    Begusarai News: जिला स्तरीय स्कूल खेल प्रतियोगिता में अंडर-14 क्रिकेट का ट्रायल, खिलाड़ियों ने दिखाया दम

    October 5, 2026 4:39 pm
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Begusarai
    Subscribe
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»Bihar»बिहार विधानसभा चुनाव 2025 : 9% वोट गैप बनेगा NDA की जीत की गारंटी?
    Bihar

    बिहार विधानसभा चुनाव 2025 : 9% वोट गैप बनेगा NDA की जीत की गारंटी?

    Mahesh BhartiBy Mahesh BhartiJune 29, 2025 10:50 amNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    Bihar Assembly Election 2025
    Facebook Twitter Email WhatsApp
    SVPL Homes

    Bihar Assembly Election 2025 : बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 की सरगर्मी तेज़ हो चुकी है। सीटों की बिसात बिछ चुकी है, गठबंधन की बैठकों का दौर जारी है और हर दल अपनी रणनीति को धार देने में जुटा है। मगर सबसे अहम सवाल यही है — क्या महागठबंधन एनडीए के खिलाफ बढ़त बना पाएगा, या फिर लोकसभा की तर्ज़ पर फिर एक बार भाजपा-जदयू गठबंधन बिहार की सियासत पर हावी रहेगा?

    लोकसभा 2024 का परिणाम बना आधार

    2024 के लोकसभा चुनावों में बिहार की 40 में से 30 सीटों पर एनडीए ने जीत दर्ज की, जबकि महागठबंधन को महज़ 9 सीटें मिलीं। एक सीट निर्दलीय प्रत्याशी पप्पू यादव के खाते में गई।
    वोट प्रतिशत की बात करें तो:

    • भाजपा को 20.52%
    • जदयू को 18.52%
    • लोजपा को 6.47% वोट मिले
      यानी एनडीए को कुल मिलाकर 45.51% से अधिक वोट शेयर और 30 सीटें मिलीं।

    वहीं महागठबंधन के प्रदर्शन की बात करें तो:

    • राजद को 22.41%
    • कांग्रेस को 9.20%
    • माले को 2.99% वोट मिले
      और इन तीनों दलों को कुल 9 सीटों पर संतोष करना पड़ा।

    सीटों और वोट में 9% का निर्णायक फासला

    इन आंकड़ों से साफ़ है कि एनडीए और महागठबंधन के बीच करीब 9 प्रतिशत का वोट अंतर है। यही कारण है कि सीटों का अंतर भी 30 बनाम 9 रहा। इस 9% अंतर को पाटना महागठबंधन के लिए सबसे बड़ी चुनावी चुनौती साबित हो सकता है।

    फिलहाल दोनों खेमों में स्थिरता, लेकिन तीसरी ताकत भी सक्रिय

    इस समय एनडीए पूरी तरह संगठित दिखाई दे रहा है, और महागठबंधन में भी फिलहाल कोई बड़ी टूट-फूट नजर नहीं आ रही। मगर तीसरी ताकत के रूप में मैदान में हैं प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी, जो राज्यभर में सक्रिय है।

    हालांकि, पिछले साल जिन चार विधानसभा उपचुनावों में जनसुराज ने प्रत्याशी उतारे, सभी सीटों पर हार का सामना करना पड़ा — और चारों सीटें एनडीए ने जीतीं, जिनमें से तीन पहले महागठबंधन के पास थीं।

    लोकप्रियता बनाम रणनीति की लड़ाई

    इस बार की लड़ाई सिर्फ गठबंधन और रणनीति की नहीं, बल्कि लोकप्रियता की भी है।
    नरेन्द्र मोदी और नीतीश कुमार की जोड़ी अब भी अतिपिछड़ा और महिला वोट बैंक में मजबूत पकड़ बनाए हुए है। यह वर्ग भाजपा-जदयू गठबंधन को बड़ा बढ़त दे सकता है।

    महागठबंधन के लिए अब यह सबसे बड़ा सवाल है — क्या वह नमो-नीतीश प्रभाव और 9% वोट गैप को चुनौती दे पाएगा?

    नजरें टिकी हैं गठबंधन की मजबूती पर

    राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस बार चुनाव फिर से एनडीए बनाम महागठबंधन के बीच होने की पूरी संभावना है।
    जहाँ एनडीए का पलड़ा इस वक्त भारी दिख रहा है, वहीं महागठबंधन को अपनी रणनीति, सीट शेयरिंग और ग्राउंड कनेक्ट पर गहन काम करने की ज़रूरत है।

    बिहार चुनाव 2025 एक बार फिर से नेतृत्व, जातीय समीकरण, और गठबंधन प्रबंधन की परीक्षा बनेगा। अगर महागठबंधन को वापसी करनी है, तो उसे सिर्फ़ वोट प्रतिशत नहीं, ज़मीनी हकीकत को भी बदलना होगा।

    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबेगूसराय: रेड लाइट एरिया में छापेमारी से सनसनी, आधा दर्जन महिलाएं हिरासत में..मानव तस्करी की आशंका
    Next Article Begusarai News : बेगूसराय में ड्राइवर की पीट-पीटकर हत्या, गंगा में शव ठिकाने लगाने की कोशिश..
    Mahesh Bharti
    • Website

    ये भी पढ़ें।

    गंगा का जलस्तर घटा फिर भी खतरे के निशान से ऊपर गंगा बेगूसराय Flood Update…

    September 14, 2026 12:10 am

    बेगूसराय में दिव्यांगजनों के लिए Job Camp, 17 सितंबर को 8 से 16 हजार तक रोजगार का मौका…

    September 13, 2026 11:57 pm

    पटना के CA गौरव गुंजन पर 457 करोड़ रुपये विदेश भेजने का आरोप, EOU ने दर्ज की FIR…

    September 13, 2026 11:48 pm

    Comments are closed.

    Top Posts

    देश में बनेंगे 8 नए नेशनल हाईवे, सरकार ने 8 हाईस्पीड रोड कॉरिडोर को दी मंजूरी, जानें कहां-कहां से गुजरेगा?

    August 2, 2024 10:50 pm

    Gold-Silver Price : सोना हुआ महंगा- चांदी में भी उछाल, चेक करें अपने शहर का नया रेट…

    August 3, 2024 9:33 am

    बखरी : लूट की योजना बनाते 3 शातिर अपराधी को गिरफ्तार…

    August 3, 2024 7:11 pm

    Kakolat Waterfall: बिहार में अब पर्यटकोें को लुभाएगा ककोलत जलप्रपात, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन

    August 3, 2024 8:57 pm
    Don't Miss
    Begusarai News

    दिसंबर तक 2500 घरों में सोलर प्लांट लगाने का लक्ष्य, बेगूसराय में लगा सोलर मेला…

    By सुमन सौरबOctober 8, 2026 5:11 pm

    Begusarai News : प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को बढ़ावा देने के लिए गुरुवार…

    Begusarai News : बेगूसराय बस स्टैंड के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, तीन को लगी गोली, एक गंभीर..

    October 7, 2026 9:21 am

    Begusarai News: जिला स्तरीय स्कूल खेल प्रतियोगिता में अंडर-14 क्रिकेट का ट्रायल, खिलाड़ियों ने दिखाया दम

    October 5, 2026 4:39 pm

    बेगूसराय में बड़ा सियासी यू-टर्न : प्रशांत किशोर का हाथ थामने के अगले ही दिन भाजपा में लौटे पूर्व जिलाध्यक्ष..

    October 5, 2026 11:49 am
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: [email protected]
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.