Friday, July 26, 2024
Bihar News

Tejashwi Yadav के बयान पर भड़के CM Nitish Kumar, कहा- “बच्चे को क्या पता है…”….

बिहार के सियासत में अभी बड़ी उथल-पुथल मची हुई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने महागठबंधन का साथ छोड़कर एनडीए गठबंधन का हाथ थाम लिया है। इसके साथ ही नौवीं बार नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री (CM) बन गए हैं। कल तक एक दूसरे का साथ निभाने वाले आज अलग-अलग खेमे में जा पहुंचे हैं।

बीजेपी (BJP) के साथ आने के बाद बिहार के मुख्यमंत्री ने पहली बार अपना बयान दिया। मीडिया ने नीतीश कुमार को तेजस्वी यादव को लेकर सवाल किए। तेजस्वी यादव ने कहा है कि, उनके 17 साल पर हमारा 17 महीना भारी पड़ा है। 17 महीने में हमने काफी रोजगार दिए। इस सवाल पर सीएम नीतीश कुमार भड़क उठे।

तेजस्वी के सवाल पर भड़के सीएम नीतीश कुमार

उन्होंने तेजस्वी यादव के सवाल पर भड़के हुए जवाब दिया कि क्या फालतू बात करता है। उन्होंने सवाल किया कि, कितने लोगों को रोजगार मिला है? लालू के शासन की याद दिलाते हुए नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने कहा कि भूल गए 2005 के पहले की बात।

स्कूल में कैसे पढ़ाई होती थी। कैसी सड़क थी। शाम के बाद कोई बाहर निकलता था? आप तो बच्चे थे आपको नहीं मालूम तो पूछिए। कोई जाता था यहां से आगे? यह जो बड़ी-बड़ी बिल्डिंग दिख रही है यह सब हमने किया है। सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने तेजस्वी पर सीधा निशाना बोलते हुए कहा कि कोई बच्चा यदि कुछ बोलता है तो उससे हमको क्या मतलब है?

I.N.D.I.A गटबंधन पर भी भड़का गुस्सा

I.N.D.I.A गठबंधन पर भी सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) का गुस्सा भड़का। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह नाम ठीक नहीं है। उन्होंने एक भी काम नहीं किया। आज तक सीट शेयरिंग नहीं हो पाई है। हम जिनके साथ पहले थे अब वहीं आ गए हैं। अब यहीं रहेंगे और बिहार के विकास के लिए काम करते रहेंगे।

यह भी पढ़ें: Khan Sir ने अपने स्टूडेंट के लिए की भविष्यवाणी, आज बन गई अफसर, जानें- कहानी…

Richa Jha

रिचा झा ने इंदिरा स्कूल ऑफ कम्युनिकेशन से वर्ष 2021 में BAJM की डिग्री प्राप्त की है। एक साल वाइब्रेटिक मीडिया प्राइवेट लिमिटेड में हिंदी कंटेंट राइटर के तौर पर काम किया है। कुछ समय पहले DNP न्यूज में भी बतौर हिंदी कंटेंट राइटर काम किया। इन्हें हिंदी कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है। अगस्त 2023 से ऋचा thebegusarai.in से जुड़ी। इन्हे लाइफस्टाइल, एंटरटेनमेंट पॉलिटिक्स और खेल से जुड़ी खबरों को लिखने में रुझान है।