Thursday, July 25, 2024
Bihar News

खुशखबरी! Patna Airport से अयोध्या के बीच शुरू हो गई फ्लाइट सेवा! जानें- किराया…..

पटना से अयोध्या के लिए जाने वाली विमान सेवा को बीते गुरुवार को शुरू कर दिया गया है। यह अयोध्या के लिए जाने वाली पहली फ्लाइट थी। जिसको लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा गया। जय श्री राम के जयकारे के साथ लोगों ने अपनी यात्रा शुरू की। अयोध्या से आए यात्रियों का अभिनंदन किया गया। सभी यात्रियों में सुंदरकांड की प्रति भी बांटी गई।

पटना से अयोध्या जाने वाली यात्रियों का हुआ स्वागत

वहीं पटना से अयोध्या जाने वाले यात्रियों का एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत किया गया। उन्हें तिलक लगाया गया। इतना ही नहीं विमान कंपनी के द्वारा यात्रियों के बीच मोदक भी बांटे गए। बोर्डिंग करने से लेकर फ्लाइट के दौरान लोग जय श्री राम का जयकारा लगाते रहें। आपको बता दें कि गुरुवार के दिन ही दरभंगा से अयोध्या के लिए फ्लाइट शुरू कर दी गई है।

फिलहाल 78 सीटर इस विमान का परिचालन हफ्ते में चार दिन होगा। मंगलवार शनिवार, गुरुवार और रविवार को विमान उड़ान भड़ेगी। गुरुवार के दिन पहली बार अयोध्या के लिए उड़ान भर रहे यात्रियों के बीच काफी उत्साह देखने को मिला। यात्री एयरपोर्ट से लेकर उड़ान भरने तक जय श्री राम का नारा लगाते रहे। जय श्री राम के जयकारे के साथ यात्रियों ने अपनी यात्रा शुरू की।

यह भी पढ़ें: Bihar में खुल गया पहला Flight Restaurant, प्लेन वाली फीलिंग के साथ मिलेगा खाने का मजा!

Richa Jha

रिचा झा ने इंदिरा स्कूल ऑफ कम्युनिकेशन से वर्ष 2021 में BAJM की डिग्री प्राप्त की है। एक साल वाइब्रेटिक मीडिया प्राइवेट लिमिटेड में हिंदी कंटेंट राइटर के तौर पर काम किया है। कुछ समय पहले DNP न्यूज में भी बतौर हिंदी कंटेंट राइटर काम किया। इन्हें हिंदी कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है। अगस्त 2023 से ऋचा thebegusarai.in से जुड़ी। इन्हे लाइफस्टाइल, एंटरटेनमेंट पॉलिटिक्स और खेल से जुड़ी खबरों को लिखने में रुझान है।