Saturday, July 27, 2024
Bhojpuri Cinema

भोजपुरी स्टार Amrapali Dubey कमाई में बॉलीवुड से पीछे नहीं, आलीशान घर और कई महंगी गाड़ियां..

Amrapali Dubey : भोजपुरी फिल्म की सदाबहार अभिनेत्री अम्रपाली दुबे आज किसी परिचय की मोहताज नहीं है। आम्रपाली भोजपुरी इंडस्ट्री के के ऐसी अदाकारा है, जिन्हें हर उम्र के लोग देखना पसंद करते हैं। टीवी सीरियल से सफर शुरू करने वाली अमरपाली दुबे आज इंडस्ट्री की जानी मानी हस्ती है। इनका एक अलग जीने का तरीका है। लाइफस्टाइल की बात करें तो ग्लैमरस दिखने वाली अमरपाली के पास तगड़ी कार कलेक्शन है।

आम्रपाली दुबे की पहली फिल्म निरहुआ हिंदुस्तानी थी, जिसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर कभी नहीं देखा। इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक हिट फिल्म इन्होंने दी। यह भोजपुरी इंडस्ट्री की हाईएस्ट पैड एक्ट्रेस में से एक है। इनकी एक अपनी पहचान है। एक रिपोर्ट के मुताबिक यह एक पिक्चर के लिए 20 से 30 लाख रुपए तक चार्ज करती हैं। इनकी नेटवर्क की बात करें तो 30 करोड़ बताया जा रहा है। हालांकि इस बात की पुष्टि द बेगूसराय नहीं करता है।

आम्रपाली दुबे की सोर्स ऑफ इनकम कई सारे हैं। फिल्मों के अलावा ब्रांड एंडोर्समेंट, स्टेज शो आदि शामिल है। यह एक स्टेज शो के लिए लाखों रुपए चार्ज करती हैं। इन्हें स्टेज पर परफॉर्म करते हुए देखना लोगों की पहली पसंद है। इन्हें देखने के लिए लाखों की संख्या में लोग जुट जाते हैं। आम्रपाली दुबे यूपी बिहार के लोगों की दिलों धड़कन में राज करती हैं।

आम्रपाली दुबे एक बेहतर लाइफस्टाइल जीती हैं। इनके पास एक आलीशान बंगला है। जिसकी कीमत करोड़ों में है। कार कलेक्शन की बात करें तो इनमें बीएमडब्ल्यू, रेंज रोवर टोयोटा फॉर्च्यूनर जैसी कई महंगी कारें शामिल है। इन्हें नई नई गाड़ियां खरीदना पसंद है। आम्रपाली दुबे को भोजपुरी फिल्म के सुपरस्टार निरहुआ के साथ अधिकांश देखा जाता है। इनकी जोड़ी लोग काफी पसंद करते हैं।

सुमन सौरब

सुमन सौरब thebegusarai.in वेबसाइट में मार्च 2020 से कार्यरत हैं। लगभग 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। बिहार के बेगूसराय जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश- विदेश, शिक्षा, ऑटो, बिजनेस, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। thebegusarai.in पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।