Friday, July 26, 2024
Begusarai News

बेगूसराय : शादी में बारात देखने गए युवक को आपसी विवाद में बदमाशों ने मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस…..

बेगूसराय में बीती रात शादी में हुए हर्ष फायरिंग के दौरान युवक को गोली नहीं लगी। बल्कि, आपसी विवाद में ही गांव के ही बदमाश ने सटकर उसको गोली मार दी थी। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के राजौरा गांव की है। बताया जा रहा है कि बीती रात जिनेदपुर पैक्स अध्यक्ष बलवंत राय के बेटी की शादी थी।

इसी दौरान नाच गाना के बीच गोली चलने की आवाज आई। मौके पर अफरा तफरी का माहौल बन गया। लोगों ने देखा कि गांव के ही शंभू राय के पुत्र सिंटू कुमार गोली लगने से जख्मी हो गया है। आनन-फानन में लोगों ने उसे इलाज के लिए बेगूसराय के अस्पताल में भर्ती कराया है। लोग कुछ समझ पाते इससे पहले हर्ष फायरिंग की बात सामने आई। पर, जख्मी युवक सिंटू कुमार ने बताया कि गांव के ही एक बदमाश लक्ष्मण सरदार के भतीजे से पूर्व में उसकी लड़ाई हुई थी।

इसी आपसी विवाद में लक्ष्मण ने बीती रात उसे गोली मार दी। बता दे कि गोली से जख्मी युवक सिंटू कुमार का भी अपराधी इतिहास रहा है। आधा दर्जन से अधिक मामले में आरोपी है। फिलहाल बेल पर बाहर था। वही गोलीबारी के इस मामले में बेगूसराय पुलिस कई एंगलों से जांच में जुट गई है।