Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    शिक्षक MLC चुनाव : डॉ. घनश्याम राय के समर्थन में NDA घटक दलों की बैठक, घर-घर संपर्क का संकल्प…

    September 29, 2026 7:54 pm

    बेगूसराय में महिला से दुष्कर्म मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरे की तलाश जारी…CCTV से जांच को मिले अहम सुराग

    September 29, 2026 5:03 pm

    बेगूसराय के इस होटल में घंटों तक महिला से दरिंदगी, बाथरूम में छिपकर बचाई जान…

    September 29, 2026 12:31 pm
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Begusarai
    Subscribe
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»Begusarai News»राजकीय अयोध्या शिवकुमारी आयुर्वेद महाविद्यालय में संकट गहराया, मान्यता पर खतरा…
    Begusarai News

    राजकीय अयोध्या शिवकुमारी आयुर्वेद महाविद्यालय में संकट गहराया, मान्यता पर खतरा…

    सुमन सौरबBy सुमन सौरबDecember 8, 2025 4:11 pmNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    Ayodhya Shivkumari Ayurved College Begusarai
    Facebook Twitter Email WhatsApp
    SVPL Homes

    Ayodhya Shivkumari Ayurved College Begusarai : बेगूसराय के इकलौते आयुर्वेदिक चिकित्सा संस्थान राजकीय अयोध्या शिवकुमारी आयुर्वेद महाविद्यालय में शैक्षणिक स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। सत्र 2025-26 के लिए नामांकन प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में है, जो 10 दिसंबर को समाप्त हो जाएगी।

    इस बार विभाग ने कुल 38 सीटों पर नामांकन की मंजूरी दी थी। इनमें 15 प्रतिशत सीटें केंद्र के कोटे में थीं, लेकिन केंद्रीय स्तर पर इन सीटों के रिक्त रह जाने के बाद उन्हें राज्य कोटा में जोड़ दिया गया है। इसके लिए राज्य सरकार ने विज्ञापन जारी कर दिया है।

    उधर, कॉलेज में कर्मियों की भारी कमी ने संस्थान की मान्यता पर गंभीर संकट खड़ा कर दिया है। महाविद्यालय में प्राध्यापक, चिकित्सक और अन्य कर्मियों के कुल 185 स्वीकृत पद हैं, परंतु लंबे समय से नियुक्ति नहीं होने के कारण वर्तमान में केवल 45 पदों पर ही कर्मी कार्यरत हैं। पद लगातार रिक्त रहने से संस्थान की व्यवस्थाएं चरमरा गई हैं।

    केंद्रीय निरीक्षण टीम कई बार सुधार के निर्देश दे चुकी है, जिसके बाद ही अब तक बीएएमएस कोर्स (बैचलर ऑफ आयुर्वेदिक मेडिसिन एंड सर्जरी) में नए सत्र के लिए अनुमति मिलती रही है। लेकिन इस वर्ष हालात पहले से ज्यादा खराब हो गए हैं।

    महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. श्रीनिवास त्रिपाठी के अनुसार, बीपीएससी ने अगस्त में सहायक प्राध्यापक पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी कर ली थी, लेकिन बहाली की दिशा में अब तक कोई प्रगति नहीं हुई है। उन्होंने बताया फरवरी तक सहायक प्राध्यापक पदों पर बहाली नहीं हुई, तो कॉलेज की मान्यता रद होने का खतरा है।

    कॉलेज में वर्तमान रिक्तियों की स्थिति चिंताजनक है

    • प्रोफेसर के कुल 14 पद, जिनमें से 10 रिक्त
    • रीडर के कुल 14 पद, जिनमें 4 रिक्त
    • सहायक प्राध्यापक के 50 पद, जिनमें से 38 रिक्त

    यदि फरवरी तक नियुक्ति प्रक्रिया पूरी नहीं होती है, तो बेगूसराय का यह एकमात्र आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज मान्यता खो सकता है, जिससे नए सत्रों में दाखिले पर पूरी तरह रोक लग सकती है।

    Ayodhya Shivkumari Ayurved College Begusarai Begusarai news Begusarai News in hindi
    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleMeesho ipo allotment: कहीं आपसे तो नहीं छूट रहा मीशो का आइपीओ ? फटाफट करें चेक, लखपति बनने का शानदार मौका
    Next Article Bengal babri masjid: मस्जिद के लिए 11 पेटी चंदे की वीडियो वायरल, कबीर बोले- फरवरी में 1 लाख लोग पढ़ेंगे कुरान
    सुमन सौरब
    • Website
    • Instagram
    • LinkedIn

    सुमन सौरब मार्च 2020 से thebegusarai.in वेबसाइट में कार्यरत हैं। वे बेगूसराय जिले के निवासी हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता करियर में उन्हें राजनीति, अपराध (क्राइम) और क्रिकेट जैसे विषयों पर लेखन का व्यापक अनुभव है। thebegusarai.in पर सबसे पहले, सबसे सटीक और तथ्यपरक खबरें पाठकों तक पहुँचाने के उद्देश्य से वे निरंतर लेखन कार्य कर रहे हैं।

    ये भी पढ़ें।

    शिक्षक MLC चुनाव : डॉ. घनश्याम राय के समर्थन में NDA घटक दलों की बैठक, घर-घर संपर्क का संकल्प…

    September 29, 2026 7:54 pm

    बेगूसराय में महिला से दुष्कर्म मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरे की तलाश जारी…CCTV से जांच को मिले अहम सुराग

    September 29, 2026 5:03 pm

    बेगूसराय के इस होटल में घंटों तक महिला से दरिंदगी, बाथरूम में छिपकर बचाई जान…

    September 29, 2026 12:31 pm

    Comments are closed.

    Top Posts

    15 से 18 सितंबर तक भव्य गणेश उत्सव, 1993 से चली आ रही परंपरा ..Ganesh Utsav Begusarai

    September 14, 2026 12:54 am

    DAV Public School बखरी में अनोखे अंदाज में मनाया गया शिक्षक दिवस…

    September 6, 2024 2:00 pm

    बेगूसराय के नए DM ने कहा- शहर में बिना नंबर व रजिस्ट्रेशन वाले टेम्पो व ई-रिक्शा लगेगी रोक…

    September 14, 2024 8:17 am

    मंझौल कोर्ट में चेरिया बरियारपुर की थानाध्यक्ष समेत 12 के ऊपर परिवाद पत्र हुआ दायर, जानें- पूरा मामला…

    September 6, 2024 8:42 pm
    Don't Miss
    Begusarai News

    शिक्षक MLC चुनाव : डॉ. घनश्याम राय के समर्थन में NDA घटक दलों की बैठक, घर-घर संपर्क का संकल्प…

    By सुमन सौरबSeptember 29, 2026 7:54 pm

    दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से NDA समर्थित जदयू उम्मीदवार डॉ. घनश्याम राय के चुनाव अभियान…

    बेगूसराय में महिला से दुष्कर्म मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरे की तलाश जारी…CCTV से जांच को मिले अहम सुराग

    September 29, 2026 5:03 pm

    बेगूसराय के इस होटल में घंटों तक महिला से दरिंदगी, बाथरूम में छिपकर बचाई जान…

    September 29, 2026 12:31 pm

    Begusarai News : मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और SIR की पारदर्शिता की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन..

    September 28, 2026 4:05 pm
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: [email protected]
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.