Saturday, July 27, 2024
Begusarai News

बेगूसराय सिमरिया धाम में बन रहे बिहार के पहले रीवर फ्रंट का 80% काम पूरा, जानें – कब बनकर होगा तैयार..

बेगूसराय के सिमरिया घाट (Simaria Ghat) को मिथिला क्षेत्र का धार्मिक नगरी के रूप में जाना जाता है। उत्तर वाहिनी गंगा नदी तट पर स्थित यह सिमरिया धाम (Simaria Ganga Ghat) जल्द की आपको हरिद्वार के तर्ज पर विकसित नजर आएगा।

आपको बता दे की सिमरिया धाम का “नमामि गंगे योजना” के तहत कायाकल्प किया जा रहा है। करीब 11 करोड़ की लागत से श्मशान घाट के पास सीढ़ी, चेंजिंग रूम, शौचालय, लाइट सहित अन्य निर्माण कार्य जारी है। 2024 के अंत तक बनकर तैयार हो जाएगा।

आपको बता दे की सिमरिया घाट (Simaria Ghat) का हरिद्वार के जानकी पौड़ी के तर्ज पर पर्यटक स्थल को विकसित करने के लिए तेजी से निर्माण कार्य किया जा रहा है। अब जल्द ही आपको सिमरिया गंगा नदी (Simaria Ghat) तट पर रिवर फ्रंट (River Front)के निर्माण से सिमरिया धाम बेहद आकर्षक दिखेगा, जिसके बाद से यहां देशभर से पर्यटकों के आने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। इससे राजस्व के साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार में भी वृद्धि होगी।

जानकारी के मुताबिक, सिमरिया धाम (Simaria Dham) में रिवर फ्रंट के निर्माण के लिए आवंटित 114.97 करोड़ की लागत से 550 मीटर लंबा रिवर फ्रंट बनकर अगले महीने तक में तैयार हो जाएगा। इसके साथ हीं स्थाई सीढ़ी घाट, अस्थाई निवास, स्नानागार, चेंजिंग रूम, हाइमास्ट लाइट, बैठने के लिए बेंच, पार्क, धार्मिक अनुष्ठान स्थल सहित NH-31 से सिमरिया घाट तक फोरलेन सड़क निर्माण कार्य प्रगति पर है। जानकारी के मुताबिक, सिमरिया धाम में बन रहे बिहार के पहले रिवर फ्रंट (First River Front of Bihar) का करीब 80% कार्य को पूरा कर लिया गया है। जबकि, प्रथम फेज के बाकि बचे कार्यों को भी तेजी से पूरा किया जा रहा है। इसके बाद जल्द ही उद्घाटन होगा।

सुमन सौरब

सुमन सौरब thebegusarai.in वेबसाइट में मार्च 2020 से कार्यरत हैं। लगभग 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। बिहार के बेगूसराय जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश- विदेश, शिक्षा, ऑटो, बिजनेस, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। thebegusarai.in पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।