बड़ी खबर : लद्दाख में LAC पर चीन के साथ हुई हिंसक झड़प में भारत के 20 जवान शहीद, सीमा पर अलर्ट जारी

डेस्क : चीन के साथ हुई झड़प में भारत के 20 सैनिक शहीद हुए हैं। इससे पहले मंगलवार को दोपहर में एक अफसर और दो जवानों के शहीद होने की जानकारी सामने आई थी। लेकिन अब सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, इस हिंसक झड़प में 20 भारतीय सैनिक शहीद हुए हैं। भारतीय सैनिकों ने 43 चीनी सैनिकों को भी मार गिराया है। इस बीच हिमाचल प्रदेश में चीनी सीमा के पास अलर्ट जारी कर दिया गया है।