Petrol-Diesel Price : पेट्रोल-डीजल के दाम हुए अपडेट, जानें- आपके शहर में क्या है ताजा रेट

Petrol-Diesel Price : आज 3 feb शनिवार के दिन अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में गिरावट देखी गई है। पिछले कई दिनों से लगातार कच्चे तेल के दाम तेजी से बढ़ रहे थे। वही आज कई शहरों में पेट्रोल डीजल के मामूली परिवर्तन देखा गया है। आज की बात करें तो आज कच्चा तेल जिसमें WTI क्रूड ऑयल 80.14 डॉलर प्रति बैरल और WTI ब्रेंट क्रूड ऑयल 77.30 डॉलर प्रति बैरल बिक रहा है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव को देखते हुए भारत के पेट्रोल-डीजल सप्लाई करने वाली कंपनियों ने आज के पेट्रोल-डीजल के भाव जारी कर दिए हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में गिरावट होने के बावजूद आज राज्यों में पेट्रोल डीजल के दाम में कोई खास परिवर्तन नहीं हुआ है। आज लखनऊ में पेट्रोल 97.12 रुपये लीटर बिक रहा है. वहीं डीजल 89.24 रुपये लीटर बिक रहा है.

इंदौर में आज पेट्रोल 96.15 रुपये लीटर बिक रहा, वहीं डीजल 87.60 रुपये लीटर बिक रहा है. गांधीनगर में पेट्रोल 96.69 रुपये लीटर हो गया है। वहीं डीजल 83.26 रुपये हो गया है। महानगरों की बात करें तो आज महानगरों में भी पेट्रोल डीजल के दाम में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है।

आपको बता दे की भारत में हर दिन सुबह 6:00 बजे पेट्रोल डीजल के नए दाम जारी किए जाते हैं। हालांकि 2017 से पहले पेट्रोल डीजल के नए दाम हर 15 दिन के बाद जारी किया जाता था। आपको बता दे की पेट्रोल डीजल के दाम एक्साईज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वेट और अन्य चीजें जोड़ने की वजह से और महंगी हो जाती है।

विभिन्न शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम-

दिल्ली

  • पेट्रोल- 96.72 रुपए
  • डीजल- 89.62 रुपए

मुंबई

पेट्रोल- 106.31 रुपए

डीजल- 94.27 रुपए

कोलकाता

पेट्रोल- 106.03 रुपए

डीजल- 92.76 रुपए

चेन्नई

पेट्रोल- 102.63 रुपए

डीजल- 94.24 रुपए

पटना

पेट्रोल- 107.24 रुपए

डीजल- 94.33 रुपए

नोएडा

पेट्रोल- 97.11 रुपए

डीजल- 90.24 रुपए

गुरुग्राम

पेट्रोल- 96.69 रुपए

डीजल- 89.56 रुपए