Begusarai News : ‘लाठी डंडे से पीटा फिर चेहरा को तेजाब से जलाया..’,बेगूसराय में युवक की हत्या से सनसनी

सुमन सौरब
2 Min Read

Begusarai News : बेगूसराय में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। आए दिन हत्या, लूट की घटना सामने आती रहती है। ताजा मामला मटिहानी थाना का है जहां एक युवक की दर्दनाक तरीके से हत्या कर दी गई। बदमाशों ने पहले युवक को लाठी-डंडे से पीटा फिर चेहरे को तेजाब से जला दिया। इसके बाद शव को बहियार में फेक दिया दिया।

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिंहमा, कैथमा बहियार से क्षत-विक्षत हालत में एक युवक का शव बरामद किया गया। पुलिस ने मौके से मृतक का टूटा मोबाइल और सीम भी बरामद किया है। हत्या का कारण आपसी रंजिश और विवाद बताया जाता है।

बताया जाता है कि रविवार रामदीरी, लभरचक निवासी नीरज सिंह (मृतक) के भाई राम शंकर सिंह ने मटिहानी थाना में उनके लापता होने से संबंधित प्राथमिकी दर्ज कराई थी। दरअसल, शनिवार की देर शाम बदमाशों ने नीरज को फोनकर घर से बांध पर बुलाया था। देर रात तक नहीं लौटने पर घर वालों ने जब फोन किया तो फोन स्विच ऑफ आने लगा।

मटिहानी थानाध्यक्ष नितेश कुमार ने बताया की पूछताछ के लिए 2 युवक को हिरासत में लिया गया है। जबकि, SP मनीष कुमार ने बताया कि घटनास्थल से FSL टीम में तकनीकी साक्ष्य जुटाए है। हत्या के कारणों की पड़ताल की जा रही है। हत्यारे जल्द ही पुलिस गिरफ्त में होंगे।

नीरज के परिजनों ने बताया कि बदमाशों के चंगुल में जाने के बाद उसने डायल 112 पर फोन कर मदद मांगने का प्रयास किया। पटना कंट्रोल से सिंघौल थाना क्षेत्र के डायल 112 को सूचित भी किया गया, लेकिन बदमाशों ने नीरज का मोबाइल छीन कर तोड़ दिया। इसके बाद डायल 112 लोकेशन नहीं तलाश सकी।

Share This Article
सुमन सौरब thebegusarai.in वेबसाइट में मार्च 2020 से कार्यरत हैं। लगभग 5 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। बिहार के बेगूसराय जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश- विदेश, शिक्षा, ऑटो, बिजनेस, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। thebegusarai.in पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।